प्रैम में बैठे तैमूर
जी हां करीना कपूर खान और सैफअली खान के बेटे तैमूर अली खान की इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह एक प्रैम में बैठे हैं। तैमूर बेहद क्यूट से लग रहे हैं। हालांकि इनके साथ कौन है वह नहीं दिख रहा है।
पहले भी दिखे
अब तक तैमूर की यह तस्वीर बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। हालांकि यह तैमूर अली खान की कोई पहली तस्वीर नहीं हैं। इसके पहले भी इनकी कई तस्वीर सामने आ चुकी हैं। जिसमें वह कभी अपनी मां करीना के साथ दिखे तो कभी वह अपने पिता सैफ के साथ दिखाई दिए हैं।
खूब मजाक बना
बतादें बीते साल 20 दिसंबर को जन्में तैमूर के नाम काफी विवाद हुआ था। तैमूर नाम का खूब मजाक भी बना था। ऐसे में करीना तो नहीं लेकिन सैफ काफी परेशान हो गए थे। इस दौरान करीना ने लोगों को जवाब देने के साथ ही सैफ को उसका नाम बदलने से भी रोका था।
यही नाम रहेगा
करीना ने उन्हें समझाया था कि लोग उन्हें एक मजबूत और बड़े फैसले के लिए जानते हैं। ऐसे में अगर वह बच्चे का नाम बदल देंगे तो इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। इसलिए तैमूर का यही नाम रहेगा। इसके बाद लोगों के कमेंट कम पडे थ्ो।
बेटे तैमूर संग घूमने निकलीं करीना, देखिए मां बेटे की कुछ तस्वीरें
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk