संजय ने करिश्मा पर लगाया था पैसों के लिए शादी करने का आरोप

करिश्मा कूपर ने पूर्व पति संजय कपूर और उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। इससे पहले संजय ने करिश्मा पर पैसों के लिए शादी करने का आरोप लगाया था। करिश्मा कपूर ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन मुंबई में पति संजय कपूर के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ की एफआईआर दर्ज करवाई है। इस रिपोर्ट से यह बात साफ है करिश्मा कूपर की संजय के साथ यह लड़ाई लंबी चलेगी। करिश्मा कपूर ने अपनी शिकायत में संजय और उनकी मां पर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।

बच्चों की कस्टडी का मुद्दा है कोर्ट में

संजय द्वारा कोर्ट में दायर एक याचिका में यह कहा गया था कि करिश्मा एक पत्नी और बहू की जिम्मेदारी निभाने में असफल रही हैं साथ ही उन्होंने एक मां की जिम्मेदारी को भी अच्छी तरह से नहीं निभाया। करिश्मा और संजय के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। दोनों बच्चों की कस्टडी का मुद्दा अभी कोर्ट में ही है। संजय ने केस की सुनवाई दिल्ली में करने की भी कोर्ट से अपील की थी। हाल में ही आई खबरों की माने तो दोनों आपसी सहमति से तलाक के लिए राजी हो गए थे। बाद में करिश्मा ने आपसी सहमति से संजय से तलाक के लिए मना कर दिया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk