-बिहार के सीएम नीतीश कुमार होंगे मुख्य अतिथि

JAMSHEDPUR: कुड़मी सेना के तत्वावधान में क्0 सितंबर को गोपाल मैदान बिष्टुपुर में दोपहर एक बजे से रात क्0 बजे तक विशाल करमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के मुख्य अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो व सांसद विद्युत वरण महतो विशिष्ट अतिथि होंगे। महोत्सव के दौरान मरम नाच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाली टीम को क्भ् हजार, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को क्0 हजार, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को सात हजार, चौथे स्थान पर आने वाली टीम को पांच हजार और पांचवें स्थान पर आने वाली टीम को तीन हजार रुपये नकद पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को बिष्टुपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुड़मी सेना के शैलेंद्र महतो, राम प्रसाद महतो, मानिक चंद्र महतो, मनोज महांती आदि ने दी। मौके पर सुसेन महतो, बसंत महतो, वीरेंद्र महतो, अजय महतो, जगन्नाथ महतो, अचिंतो महतो सहित तमाम लोग मौजूद थे।