ओलम्पियन विवेक सिंह हॉकी टूर्नामेंट में सुरजीत सिंह हॉकी एकेडमी को 4-1 से हराया

सैफई स्पो‌र्ट्स हॉस्टल ने बनारस हॉस्टल को 4-0 से दी मात

VARANASI : ओलम्पियन विवेक सिंह हॉकी टूर्नामेंट में करोमा स्पोर्टिग क्लब की जीत का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को उसने सुरजीत सिंह हॉकी एकेडमी को ब्-क् से हराया। अन्य मैच में सैफई स्पो‌र्ट्स हॉस्टल ने बनारस हॉस्टल को ब्-0 से मात देकर अगले राउंड में जगह बनायी। मुम्बई कस्टम ने काशी इंजीनियरिंग को 8-0 के बड़े अंतर से हराया।

हरहुआ स्थित ओलम्पियन विवेक सिंह स्टेडियम में करोमा और सुरजीत एकेडमी के बीच खेले गए मैच में दोनों टीमों के बीच संघर्ष कम दिखा। शुरुआत से बना करोमा का दबदबा अंत तक कायम रहा। खेल के दसवें मिनट में टीम की ओर से सुशील पटेल ने पहला गोल किया। फ्7वें मिनट में टीम को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। जितेन्द्र सिंह ने गोल करके स्कोर ख्-0 कर दिया। भ्भ्वें मिनट में सुनील यादव ने टीम का तीसरा और भ्8वें मिनट में रविपाल ने चौथा गोल किया। सुरजीत एकेडमी की ओर से एकमात्र गोल ब्ब्वें मिनट में गोपाल तिवारी ने किया।

एकतरफा मैच में धो डाला

इसी ग्राउंड पर बनारस स्पो‌र्ट्स हॉस्टल के खिलाफ सैफई हॉस्टल ने जोरदार प्रदर्शन किया। उसने मैच को एकतरफा बनाते हुए जीत दर्ज की। सैफई की ओर से गोपी सोनकर ने खेल के दसवें और भ्0वें मिनट में गोल किए। विजय यादव के ख्क्वें और ब्ब्वें मिनट में गोल से टीम को ब्-0 की बढ़त मिली। बनारस की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। तीसरे मैच में मुम्बई कस्टम ने काशी इंजीनियरिंग को धो डाला। टीम की ओर से एलड्रिन डिसूजा ने हैट ट्रिक समेत चार गोल किए। दो गोल सोनू ने किए। एक-एक गोल राणा लोकेश और अर्जुन ने करके टीम का स्कोर 8-0 कर दिया। यही स्कोर फाइनल रहा।

]]>