-अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस ने लिया प्रोडक्शन वारंट

- शिवनार में हुए उपद्रव का नेम्ड आरोपी है कार्तिक सिंह

- बाढ़ में उपद्रव मचाने वाले चार लोगों को रिमांड पर लेगी पटना रेल पुलिस

- रेल पुलिस ने बाढ़-मोकामा में दर्ज किए थे चार एफआईआर

PATNA CITY: आखिरकार पुलिस ने कार्तिक सिंह को भी बेउर जेल में बंद विधायक अनंत सिंह के पास भेज दिया। शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे पटना रेल पुलिस की टीम ने कार्तिक सिंह को पटना जंक्शन स्थित रेल मजिस्ट्रेट राहुल कुमार के समक्ष पेश किया। रेल मजिस्ट्रेट के आदेश पर कार्तिक को दोपहर क्ख् बजे बेउर जेल भेजा गया। पटना रेल पुलिस की मानें तो कार्तिक सिंह उर्फ मास्टर साहब ने गुरुवार को मोकामा के पास शिवनार में मोर्चा संभाल रखा था। इसके इशारे पर ही रेलवे ट्रैक को उखाड़ा गया, ट्रेनें रोकी गई, सरकारी काम में बाधा पहुंचाया गया और जनजीवन को बाधा पहुंचाया गया। रेल पुलिस ने इन्हीं प्वाइंट्स पर मोकामा रेल थाने में कार्तिक सिंह के खिलाफ नेम्ड एफआईआर दर्ज किया है। एफआईआर में क्भ् से ख्0 अज्ञात लोगों पर दर्ज है। एफआईआर के बाद ही एसटीएफ और पटना पुलिस ने शुक्रवार की शाम फ्रेजर रोड स्थित एमएलए के सेंट्रल मॉल में रेड कर कार्तिक को अरेस्ट किया था।

खंगाली जाएगी कॉल डिटेल

रेल एसपी पीएन मिश्र की मानें तो कार्तिक की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। रेल पुलिस पूरी सीडीआर निकालने की तैयारी में है। अरेस्टिंग के बाद पूछताछ में कार्तिक ने उपद्रव वाले दिन शिवनार को पटना में होने की बात पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस उसके मोबाइल का सीडीआर निकालने में लगी है। जिससे स्पष्ट होगा कि वह उपद्रव वाले स्थान पर था या पटना में रहकर मोबाइल से इंस्ट्रक्शन दे रहा था।

रिमांड पर लिए जाएंगे चार आरोपी

बाढ़ रेल थाने में दर्ज एफआईआर नंबर फ्फ्/क्भ् के तहत विजय कुमार, राजकुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह और राजन कुमार को पटना रेल पुलिस रिमांड पर लेगी। जल्द ही रेल पुलिस कोर्ट में अप्लाई करेगी। बाढ़ पुलिस ने चारों को अरेस्ट कर जेल भेजा था। चारों ने मिलकर बाढ़ शहर में उपद्रव मचाया था, साथ ही स्टेशन पर खड़ी आनंद विहार से कोलकाता जा रही क्फ्क्फ्ख् डाउन के क्म् कोच का हौज पाइप काट दिया था। साथ ही कोच व इंजन का शीशा फोड़ डाला था।

किशन यादव की दुकान से लाए थे किरासन

मोकामा-दानापुर शटल को किरासन तेल छीड़क आग लगाने की तैयारी भी इन्हीं चारों ने की थी। रेल पुलिस के अनुसार विजय कुमार, राजकुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह और राजन कुमार ने किशन यादव की दुकान से किरासन तेल खरीदा था। रेल पुलिस की टीम किशन यादव से भी पूछताछ करने वाली है।

सैकड़ों अज्ञात लोगों की तलाश

अनंत सिंह के सपोर्टर्स ने अथमलगोला में रेलवे ट्रैक के सौ मीटर तक क्लीप खोल दिया था। क्लीप लगाने गए रेलवे स्टाफ और आरपीएफ की टीम पर पथराव भी किया था। इस मामले में भी बाढ़ रेल थाने में अलग से मामला दर्ज किया गया है। जिसमें 70-7भ् अज्ञात लोगाें पर मामला दर्ज किया गया है। विडियो फुटेज के आधार पर रेल पुलिस सभी अज्ञात की तलाश में जुटी है। दूसरी ओर अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस ने सिविल कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लिया है। यह वारंट सचिवालय थाने में दर्ज आ‌र्म्स एक्ट के तहत लिया गया है।

रेलवे में उपद्रव मचाने वालों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जो बाढ़ में तीन और मोकामा में दर्ज एक एफआईआर की जांच तो करेगी ही, साथ ही फोटो और वीडियो फुटेज के आधार पर भी उपद्रवियों को गिरफ्तार करेगी।

-पीएन मिश्र, रेल एसपी, पटना