- नई नवेली दुल्हनों ने पारंपरिक रीति रिवाजों से पूजन कर व्रत पारण किया

- शाम ढलते ही घर में चहल-पहल हुई शुरू, चांद के दीदार से खिले चेहरे

BAREILLY:

पति की लंबी उम्र, खुशहाल परिवार की कामना पूर्ति के लिए सुहागिनों ने संडे को करवा चौथ का व्रत पूरे मनोयोग से रखा। सोलहों श्रृंगार से सजी सुहागिन नई नवेली दुल्हन सरीखी लग रही थी। चांद की पूजा कर सुहागिनों ने पति से जल ग्रहण कर व्रत पारण किया। इस खास पल को और खास बना दिया पति के दिए अट्रैक्टिव सीक्रेट गिफ्ट्स ने। जिसने दिन भर की थकावट और भूख प्यास सब काफूर कर दिया। चेहरे पर बिखरी मुस्कुराहटों ने खुशहाल परिवार होने के संकेत दे दिए।

विधि-विधान से किया व्रत

पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुसार करवा चौथ पर फैमिली की सभी सुहागिनों ने एक साथ मिलकर करवा चौथ सेलीब्रेट किया। पूजन विधि में गणेश, पार्वती और कार्तिकेय की आरती उतारकर फिर पति की आरती उतारी और चांद को चलनी से निहारकर पति को देखा और चांद को अ‌र्घ्य अर्पित किया। इसके बाद पति के पांव छुए और सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद सर माथे लगाया। पतियों ने पत्‍ि‌नयों को जल पिलाकर उनका अखंड व्रत पारण करवाया। इसके बाद बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया।

चांद का किया दीदार

चांद के दीदार के लिए बेकरार रहने वाली सुहागिनों की मुराद रात 8.20 बजे करवा के चांद का दीदार कर पूरी हुई। सुहागिनों के चेहरे चांद से खिल उठे। श्री हरि मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, सनातन धर्म मंदिर और रामायण मंदिर में सैकड़ों की तादाद में मौजूद सुहागिन ने पति की लंबी उम्र की मंगल कामना की। घरों समेत कॉलोनियों में करवाचौथ की सामूहिक पूजा हुई। करवा चौथ बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पूजन के दौरान बेस्ट मेहंदी, बेस्ट पूजा थाली, बेस्ट ज्वैलरी कॉम्पिटीशन हुए। विनर्स को पुरस्कार से नवाजते हुए सभी को सदा सुहागन रहने की शुभकामना दी।

ख्याल नहीं रहा भूख प्यास का

कहते हैं कि अगर सच्चे मन से कोई प्रण क र ले तो उसे डिगाया नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही अनुष्ठान सुहागिनों ने करवा चौथ के निर्जल व्रत से पूरा कर दिखाया। सूर्योदय से चांद का दीदार होने तक करीब 15 घंटे सुहागिनों ने अपने व्रत को पूरे मनोयोग से पूरा कर पारण किया। तो पतियों ने भी अपनी पत्‍ि‌नयों को निराश नहीं किया। उन्होंने भी अपनी जीवन संगिनी के लिए सरप्राइज स्पेशल डिनर का तोहफा दिया। कपल्स के इंतजार में होटल्स और रेस्टोरेंट्स ने भी तैयारियां कर रखी थी। कुछ ने इस मौके पर स्पेशली आऊटिंग प्लान तो कुछ ने इस मौके को सरप्राइज गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी प्रजेंट कर मोमेंट्स को मेमोरेबल बना दिया।