- हरिद्वार के मंदिरों में सुबह से ही लगी रही भक्तों की भीड़

- दूर-दराज से आए कांवडि़ये जल भरने के बाद गंतव्य को हुए रवाना

HARIDWAR: श्रावण मास के पहले सोमवार को हरिद्वार के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। हजारों के संख्या में गंगाजल लेने पहुंचे शिवभक्त जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचे। दूर-दराज से आए कांवडि़ये जल भरने के बाद अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए।

बम-बम भोले की गूंज

रंग-बिरंगी कांवड़ों को कंधे पर उठाए शिवभक्तों के दल बम-बम के जयकारों के साथ आस्था पथ पर डग बढ़ा रहे हैं। श्रावण मास के पहले सोमवार को तड़के शिवभक्तों के दल हरकी पैड़ी पहुंचने लगे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक किया। विशेषकर कनखल स्थित महादेव मंदिर में लंबी कतारें देखने को मिलीं। मान्यता है कि श्रावण में भगवान शिव अपनी ससुराल कनखल में निवास करते हैं।

इन मंदिरों में भीड़

दरिद्र भंजन, दुख भंजन, तिल भाण्डेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नीलेश्वर महादेव, बिल्केश्वर महादेव मंदिर में भी भारी संख्या में भक्त जलाभिषेक को पहुंचे। इस दौरान शिवभक्तों ने गंगा जल, दूध, दही, घी, विल्व पत्र, भांग, धतूरा आदि से शिव¨लग पर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।