- बिजलीचारी के खिलाफ चलाए जा रहे महा अभियान में अब तक वसूले 4 करोड़

-726 बिजली चोर पकड़े गए, 411 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

-सबसे ज्यादा बिजली चोरी वाले डिवीजंस में जारी है केस्को की मेहरबानी

KANPUR: बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे महा अभियान से केस्को करोड़पति हो चुका है। अब तक बिजली चोरी व अन्य गड़बड़ी पाए जाने पर केस्को जुर्माने और शमन शुल्क के रूप में चार करोड़ से अधिक रेवेन्यू हासिल कर चुका है। ये रेवेन्यू और भी अधिक होता अगर सबसे ज्यादा बिजली चोरी करने वाले डिवीजंस में भी महाअभियान चलाया जाता पर 12 दिन होने के बावजूद भी अभी तक केस्को जबरदस्त बिजली चोरी वाले डिवीजंस में अभियान चलाने की हिम्मत ही नहीं जुटा सका है।

4.21 करोड़ का रेवेन्यू मिला

केस्को, पुलिस और प्रशासन मिलकर बिजली चोरी के खिलाफ सिटी में महा अभियान चला रहा है। इस अभियान के अ‌र्न्तगत 22 जनवरी तक केस्को सहित ज्वाइंट टीम ने 12 हजार से अधिक घर, दुकानों आदि में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान केस्को ने 726 बिजलीचोर पकड़े और 411 के एफआईआर दर्ज कराई है। इस दौरान केस्को ने बिजली चोरी, अनियमितता आदि को लेकर 4.219 करोड़ रूपए रेवेन्यू वसूली भी की है।

नहीं जुटा पा रहा हिम्मत

केस्को अभी तक सबसे अधिक बिजलीचोरी वाले 5 डिवीजंस में महा अभियान चलाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इनमें से दो डिवीजन बिजली घर परेड और आलूमंडी में तो बिजली, लाइन लॉस 50 परसेंट भी अधिक है। वहीं देहली सुजानपुर, किदवई नगर और जरीबचौकी डिवीजन में 40 परसेंट से भी ज्यादा है। इन डिवीजंस में जमकर कटियाबाजी हो रही है। बावजूद इसके बिजलीघर परेड, आलूमंडी कोपरगंज और जरीबचौकी डिवीजन में कुल मिलाकर 877 घर, दुकान आदि की चेकिंग की गई है। इसमें से केवल 36 में ही उसे बिजली चोरी मिली है। 11 लोगो के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। केस्को के डेटा खुदा ही बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे महा अभियान में सवालिया निशान लगा रहे हैं।

डिवीजन - चेकिंग- बिजली चोरी पर वसूली

नवाबगंज- 7भ्ख्- फ्म्.79 लाख

फूलबाग- 908- ब्म्.म्8 लाख

जरीबचौकी- फ्ब्0- क्ब्.ब्म् लाख

बिजलीघर परेड-फ्फ्ख्- ख्0.फ्ख् लाख

आलूमंडी कोपरगंज- ख्07-क्0.क्भ् लाख

गुमटी- ब्फ्ख्-ब्.ख्7 लाख

रतनपुर- म्म्म्- क्म्.क्फ् लाख

दादा नगर- ख्भ्9-फ्.म्ख् लाख

गोविन्द नगर- क्फ्क्8- क्7.म्7 लाख

बर्रा विश्व बैंक- भ्7भ्- क्0.ब्ख् लाख

किदवई नगर- 898- ख्क्.क्ब् लाख

जाजमऊ- भ्78- ख्7.8फ् लाख

हैरिसगंज- क्70म्- ब्0.7ब् लाख

नौबस्ता-7ब्ख्- ब्फ्.7क् लाख

दहेली सुजानपुर-भ्97- क्ब्.9ख् लाख

कल्याणपुर- म्फ्फ्-फ्8.ख्फ् लाख

सर्वोदय नगर- म्ब्भ्- फ्भ्.8ख् लाख

विकास नगर- 798- ख्0.फ्फ् लाख

टोटल- क्ख्फ्8म्- ब्.ख्क्9 करोड़