अविष्कार

-रांची के केतन को अफ्रीका में आर्टिफिशियल प्रोग्राम डेवलपमेंट कॉम्पटीशन में मिला फ‌र्स्ट प्राइज

-पानी सप्लाई से पहले पाइपलाइन में फॉल्ट बताने में कारगर रहा है केतन का प्रोग्राम

RANCHI: रांची के केतन सिंह ने वाटर सप्लाई को लेकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रोग्राम डेवलपमेंट कॉम्पटीशन में क्भ्00 डॉलर का ईनाम जीता है। अफ्रीका में आयोजित इस कॉम्पटीशन में केतन को फ‌र्स्ट प्राइज मिला, जबकि यूएसए के नाम सेकेंड प्राइज रहा है। इस कॉम्पटीशन में दुनिया भर के 9म् कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था।

क्या है इंटेलीजेंस प्रोग्राम

केतन ने बताया इंटेलीजेंस प्रोग्राम के माध्यम से अफ्रीका में लाखों गैलन पानी की बर्बादी रोकी गई। इस सॉफ्टवेयर के थ्रू पानी सप्लाई के पहले ही यह पता चल जाता है कि किस प्वाइंट पर फॉल्ट हो सकता है। इससे समय रहते फॉल्ट को दूर किया जा सकता है। इससे लाखों गैलन पानी को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है।

केतन में ख्0क्ख् में की है इंजीनियरिंग

केतन सिंह हिनू शुक्ला कॉलोनी के रहने वाले हैं। केरलि स्कूल से उन्होंने साल ख्00म् में क्0वीं और साल ख्008 में डीपीएस से क्ख्वीं किया है। केतन ने सीवी रमन इंजीनियरिंग कॉलेज से ख्0क्ख् में इंजीनियरिंग की है।