- हड़ताल का नहीं दिखा खास असर

- डेढ़ घंटे में ही खत्म हुई हड़ताल

LUCKNOW: किंग जॉज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मंगलवार सुबह कर्मचारी परिषद ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर दी। कर्मचारियों के एक ग्रुप ने ओपीडी पहुंचकर पर्चा बनवाने बंद कर दिए, जिसके कारण स्थिति काफी खराब हो गई। मरीज पर्चे के लिए भटकते रहे, लेकिन उन्हें पर्चे नहीं मिले। लेकिन बहुत से कर्मचारियों को हड़ताल के बारे में जानकारी ही नहीं थी। कर्मचारी नेता उन्हें काम बंद करने का आग्रह करते दिखे। कर्मचारियों ने पैथोलॉजी सर्विसेज भी रोकने की कोशिश की और काउंटर बंद करा दिए। जिसके बाद मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ। विजय कुमार ने पुराने पर्चे पर ही मरीजों को देखने का आदेश दिया। ओपीडी में 9 बजे से शुरू होने वाला मरीज देखने और पर्चे बनने का काम साढ़े दस बजे के बाद शुरू हो पाया। कुछ डिपार्टमेंट में तो साढ़े क्क् के बाद ही मरीजों को देख पाएं। यही नहीं पैथोलॉजी में सैम्पल लेने के काम में संविदा कर्मियों को लगाया गया। जिसके बाद सैम्पल कलेक्शन का काम शुरू हो सका। कर्मचारी परिषद के अनुसार दोपहर क् बजे के बाद हड़ताल समाप्त हो गई थी।