- दूसरे डॉक्टर का मरीज नहीं देखती केजीएमयू की डॉक्टर

- दर्द से जूझ रही पेशेंट पर नहीं आई डॉक्टर्स को दया

- कई डॉक्टर्स के छुट्टी पर जाने से मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज

LUCKNOW: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के क्वीनमेरी हॉस्पिटल में सीनियर डॉक्टर्स के समर वेकेशन में जाने के कारण मरीजों को भटकना पड़ रहा है। ज्यादा तर मरीजों को क्म् जून के बाद आने का आदेश दिया जा रहा है तो बुधवार को एक गम्भीर कैंसर पेशेंट को भी डॉक्टर्स ने भर्ती करने से मना कर दिया।

कैंसर की है पेशेंट

बहराइच निवासी रानी देवी को पेट में दर्द व ब्लीडिंग की शिकायत थी। ख्0 दिन पहले परिजन पेशेंट को लेकर क्वीनमेरी आए। जाहं डॉ। सुजाता की ओपीडी में पेशेंट को दिखाया गया। डॉ। सुजाता ने कैंसर का शक जताते हुए बायोप्सी की जांच कराकर दिखाने की सलाह दी। पेशेंट का उसी दिन केजीएमयू में सैम्पल दिया और पैथोलॉजी से क्भ् दिन बाद रिपोर्ट मिलने की बात कही गई। जिसके बाद बुधवार को परिजन पेशेंट को लेकर केजीएमयू पहुंचे। रिपोर्ट में उसके यूटेरस में कैंसर होने की पुष्टि हुई।

दूसरे डॉक्टर्स ने नहीं किया इलाज

ओपीडी में पहुंचने पर पता चला कि डॉ। सुजाता छुट्टी पर हैं और वह क्म् जून के बाद आएंगी। तभी उनका इलाज होगा। ब्लीडिंग और दर्द से जूझ रही पेशेंट के परिजनों ने दूसरे डॉक्टर्स से इलाज की गुहार की लेकिन डॉक्टर्स ने उसे वापस कर दिया। कोई डॉक्टर पेशेंट को भर्ती करने के लिए तैयार नहीं हुई कोई दूसरे डॉक्टर्स का केस अपने हाथ में लेना नहीं चाहता। जिसके बाद परिजन पेशेंट को लेकर वापस लौट गए। रानी देवी की तरह ही रोजाना दर्जनों मरीजों को बिना इला के ही केजीएमयू से वापस किया जा रहा है।