LUCKNOW: केजीएमयू में महिलाओं से सम्बंधित समस्याओं के लिए वीमेन हरेसमेंट प्रिवेंशन सेल गठित की है। यह सेल महिला डॉक्टर्स, महिला कर्मचारियों से सम्बंधित समस्याओं व शिकायतों को डील करेगी। ताकि उनके साथ अन्याय न हो। सूत्रों के अनुसार डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ। आरके सरन को इस सेल का हेड बनाया गया है। इसके अलावा प्रो। विनीता दास, डॉ। तूलिका चन्द्रा, सहित कई अन्य महिला डॉक्टर इस टीम में हैं।