AGRA। थाना सिकंदरा रुनकता के नगला फूसी में बच्चे की होशियारी से एक बड़ी वारदात होते-होते बच गई। बच्चे के शोर मचाने पर किडनैपर्स उसे छोड़कर भाग गए। नगला फूसी निवासी सुरेश चंद ठेकेदार हैं। उनका क्0 साल का बेटा मोहित गांव में ही मंदिर के पास खेल रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक वहां आए। दोनों के चेहरे पर रुमाल बंधे हुए थे। उन्होंने बहाने से मोहित को पास बुलाया और बाइक पर बिठा लिया। बच्चे ने यह देखकर शोर मचा दिया। इससे बदमाश भाग निकले। सूचना मिलते ही थाना सिकंदरा पुलिस हरकत में आई। पुलिस घेराबंदी करती इससे पहले बदमाश बच्चे को छोड़कर भाग गए। मोहित घबराया सा परिजनों के पास लौट आया। उसका कहना था कि बदमाश उसके पिता का नाम पूछने के बाद छोड़कर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश किसी और बच्चे को किडनैप करने आए थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।