-पुलिस नहीं लगा सकी सुराग, मां ने अपहरण करने वाले के दोस्त को पकड़ा

-लड़की बनकर आरोपी के दोस्त से की बात, बुलंदशहर में पुलिस के साथ मिलकर पकड़

BAREILLY :

सुभाषनगर से 24 जुलाई को अगवा किशोरी को दिल्ली के जिस्म बाजार में बेच दिया गया। यह घिनौना काम किसी और ने नहीं बल्कि किशोरी के प्रेमी ने ही उसे अगवा करके किया है। पुलिस भले ही दो महीने में उसका पता नहीं लगा सकी, लेकिन बेटी की तलाश में मां ने दिन रात एक कर आरोपी की सीडीआर से उसे दोस्त का मोबाइल नंबर निकाल लिया। नंबर दिल्ली के जामिया थाना क्षेत्र के बटला हाउस निवासी सलमान का निकला।

बेटी की सहेली बनकर की बात

सुभाषनगर निवासी महिला ने बताया कि दो महीने से पुलिस ने उसकी बेटी की तलाश में कुछ नहीं किया.उसने पुलिस से किसी तरह दिल्ली निवासी आरोपी का मोबाइल नंबर लिया। उन नंबरों में आरोपी की एक नंबर पर कई बार बात हुई थी। महिला ने उसी नंबर को फोन किया तो वह बाटला हाउस निवासी सलमान का था। महिला ने उससे बात की और आरोपी के नंबर के बारे में पूछा तो युवक ने कहा कि वह उसके दोस्त का नंबर है। महिला ने अपनी बेटी की सहेली बनकर बेटी के बारे में पूछा तो युवक पहले न नुकुर करता रहा। महिला ने जब कई बार उससे बात की और उससे अपने जाल में फंसाकर दोस्ती कर ली। युवक फोन पर उससे अश्लील बातें भी करने लगा। इसके बाद महिला ने सहेली बनकर बेटी के बारे में पूछा तो युवक ने बताया। कि अपहरण करने वाला युवक दूसरे समुदाय का है। वह किशोरी को बरेली से पहले मुरादाबाद फिर सहारनपुर उसके बाद दिल्ली लेकर चला गया। जहां उसे अपहरण करने वाले युवक ने उसे दिल्ली के गोविंदपुरी में जिस्म फरोशी का धंधा करने वाली रेहाना नाम की महिला के हाथ बेच दिया है। वह एक बार रेहाना के अड्डे पर गया था तो किशोरी के बार में चर्चा हुई थी, लेकिन अब अपहरण करने वाला और किशोरी कहां है उसे पता नहीं है।

होटल में मिलने पहुंचा बुलंदशहर

महिला ने पूरे मामले की जानकारी सुभाषनगर पुलिस को दी और बताया कि सलमान ने उसे बुलंदशहर एक होटल में मिलने के लिए बुलाया है। महिला ने पुलिस से मदद मांगी और सलमान को पकड़ने के लिए कह। जिसके बाद थाने से कुछ सिपाही महिला के साथ सैटरडे सुबह में बुलंदशहर पहुंचे। जहां सलमान को महिला ने होटल में बुलाया और दबोच लिया। पुलिस उसे सुभाषनगर थाने लेकर आई। महिला ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी पन्द्रह साल की थी। जबकि युवक दूसरे समुदाय है। जिस तरह से उसने उसे बुलंदशहर बुलाया था। उससे यह साफ है कि इनका पूरा गैंग है। जो लव जेहाद के तहत काम कर दूसरे समुदाय की लड़की को प्यार में फंसाकर उसका सौदा कर देता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वर्जन

एक युवक से पूछताछ चल रही है। अभी तक उसने कुछ बोला नहीं है। लड़की को खोजने का प्रयास जारी है। जल्द ही उसकी बरामदगी की जा रही है।

आरएन चौधरी, इंस्पेक्टर सुभाषनगर