- पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को किया अरेस्ट

- मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला आया सामने

GOPESHWAR: चमोली से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को भी अरेस्ट किया है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

परिजनों ने गुमशुदगी कराई थी दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनू पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर खुंटी, फिजा परीक्षितगढ़, मवाना, मेरठ का ससुराल चमोली में है। बताया गया है कि आरोपी ने ससुर चंद्र सिंह के माध्यम से क्षेत्र की एक क्म् वर्षीय किशोरी का क्भ् अगस्त को अपहरण कर लिया। वह किशोरी को बेचने की नीयत से मेरठ लेकर चला गया। किशोरी के परिजनों ने राजस्व पुलिस गौंणा में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राजस्व पुलिस की जांच में किशोरी के अपहरण की बात सामने आने के बाद आरोपी चंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया।

आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

सख्ती से पूछताछ में उसने किशोरी के अपहरण का राज खोल दिया। राजस्व पुलिस ने चंद्र सिंह की निशानदेही पर मेरठ के मोनू को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। उपजिलाधिकारी चमोली अनिल कुमार चन्याल ने बताया कि मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी मोनू के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण एवं चंद्र सिंह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को ब् दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया है।