जानते थे एक दूसरे को

जांच में सामने आया है कि लड़की का लड़के से नाइंथ क्लास से दोस्ती चल रही है। लड़की के पेरेंटस इसके खिलाफ थे। इस बात को लेकर दोनों परिवारों में पंचायत भी हुई थी। इसी के चलते ही लड़की के पिता ट्रांसफर कराकर बरेली आ गए थे।  

दूसरे लड़के से दोस्ती

यही नहीं कोचिंग जाते वक्त लड़की का किसी दूसरे लड़के से भी दोस्ती हो गई। इस बारे में अमान को भी पता चल गया जिससे वह नाराज हो गया। लड़की से मिलने के लिए अमान अपने दोस्त के साथ बरेली आया। इसके बाद वह लड़की को कार में बैठाकर ले गया और फिर दूसरी जगह पर छोड़ दिया। वहीं पुसिल ने एफआईआर के बाद लखनऊ पुलिस से भी संपर्क किया।