थानेदार पर ही लगा दिया आरोप
हाल के दिनों में सिटी के सुखदेवनगर एरिया से एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। जब इस बात की जानकारी लड़की के पैरेंट्स को हुई, तो उनलोगों ने सुखदेवनगर थाने में किडनैपिंग की एफआईआर दर्ज करा दी। जब पुलिस ने इन्वेस्टिगेट किया, तो पाया कि लड़की किसी लड़के के साथ लोहरदगा में है। उसने उससे शादी रचा ली है। इसके पहले लड़की के पैरेंट्स बार-बार सीनियर ऑफिसर्स के पास लड़की की बरामदगी के लिए गुहार लगाते रहे। लड़की के पैरेंट्स ने तो थानेदार पर ही आरोप लगा दिया था कि उनकी बेटी को थानेदार ने ही रख लिया है। बाद में इस मामले में पुलिस ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड को किडनैपिंग के आरोप में पकड़कर जेल भेज दिया।

लड़की बोली, घूमने गई थी
लोअर बाजार थाना पुलिस एक लड़की के किडनैपिंग केस को लेकर परेशान थी। मोबाइल के कॉल डिटेल्स निकाले जा चुके थे। मामला लव अफेयर का निकला। लड़की और उसके ब्वॉयफ्रेंड के बारे में पुलिस को पता चल चुका था। जब पुलिस ने इसकी इनफॉर्मेशन लड़की के पैरेंट्स को दी, तो वे कहने लगे- अब मेरी बेटी घर आ गई है। कार्रवाई की जरूरत नहीं है। जब पुलिस ने लड़की का स्टेटमेंट लिया, तो उसने लकहा कि वह अपने फुफेरे भाई के साथ घूमने के लिए चली गई थी।

मैं तो सहेली के घर गई थी
सुखदेवनगर एरिया से ही एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रफूचक्कर हो गई। उसके पैरेंट्स ने थाने में किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया। पैरेंट्स ने कहा कि उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। पुलिस कार्रवाई करे। पुलिस ने कार्रवाई की। लड़की और लड़के को भी बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद जब कोर्ट में लड़की से मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिलाया गया, तो उसने कहा कि घर से नाराज होकर वह अपनी सहेली के घर चली गई थी। इसमें किसी की कोई गलती
नहीं है।

जब politician की बेटी भागी
लास्ट वीक पंडरा में रहनेवाली एक महिला पॉलिटीशियन की बेटी भाग गई। उसने भागकर एक युवक से शादी रचा ली। इस बात की इनफॉर्मेशन उस महिला को मिली, तो उसने पुलिस ऑफिसर्स को फोन कर हाय-तौबा मचा दी। पुलिस ने आनन-फानन में एक टीम बनाकर लड़के व लड़की को पकड़ लिया। इससे पहले उस महिला पॉलिटीशियन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी को किडनैप कर लिया गया है। केस सॉल्व होने के बाद पुलिस ने लड़की को महिला थाना भेज दिया, जबकि आरोपी लड़के को किडनैपिंग के आरोप में जेल भेज दिया। बाद में महिला ने कहा कि उसकी बेटी को छोड़ दिया जाए, पर आरोपी लड़के को जेल जरूर भेजें।

और थाने में ही रचा ली शादी
कांके थाना में जब ट्रेनी डीएसपी निशा मूर्मू थीं, तो उनके सामने एक गांव से कपल के भागने की इनफॉर्मेशन आई। थाने में लड़की के पैरेंट्स भी पहुंच गए। उनलोगों ने एक लड़के के खिलाफ किडनैपिंग की एफआईआर दर्ज कराई। दो दिनों के बाद  वह कपल खुद ही लौट आया और खुद के बालिग होने का प्रूफ दिया। इसके बाद उनलोगों ने ऑनर किलिंग की आशंका के मद्देनजर थाने में ही पुलिस ऑफिसर्स के सामने शादी रचा ली।

लड़की ने फंसा दिया
कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक बिजनेसमैन की बेटी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घर से तीन लाख रुपए की ज्वेलरीज लेकर फरार हो गई। बिजनेसमैन ने पुलिस की मदद से लड़के के घरवालों पर दबाव डालना शुरू किया। पुलिस को पता चला कि आरोपी लड़का गुजरात में अपने चाचा के यहां है। पुलिस ने दबिश बनाई और लड़के और लड़की, दोनों को पकड़कर रांची ले आई। लड़की तो पहले प्यार का हवाला देती रही, लेकिन जब उसे कोर्ट में पेश किया गया, तो उसने कहा कि उसे जबरन ले जाया गया था।

शादी करने के लिए घर छोड़ा
लास्ट ईयर नवंबर में रांची वीमेंस कॉलेज की एक स्टूडेंट के पैरेंट्स ने उसकी किडनैपिंग की एफआईआर दर्ज कराई थी। पर, जब पुलिस ने इस केस को इन्वेस्टिगेट करना शुरू किया, तो वह लड़की अपने हसबैंड के साथ थाने में हाजिर हो गई। उसने पुलिस से कहा कि उसे किडनैप नहीं किया गया, बल्कि उसने अपनी मर्जी से शादी करने के लिए घर छोड़ा था।

होटल में मिली लड़की
लास्ट ईयर 28 दिसंबर को डोरंडा थाना क्षेत्र  स्थित कुरैशी मुहल्ला से एक लड़की फरार हो गई। उसके पिता ने डोरंडा थाने में कंप्लेन की कि उसकी बेटी को किडनैप कर लिया गया है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेट किया, तो पाया कि यह किडनैपिंग का नहीं, बल्कि लव अफेयर का मामला है। पुलिस ने इनफॉर्मेशन के बेसिस पर दोनों को डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से पकड़ लिया और लड़की को उसके गार्जियन के सुपुर्द कर दिया। वहीं, जमशेदपुर में रहनेवाले आरोपी लड़के को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया।