ज्यादातर बच्चों और पेरेंट्स को डीएम के आदेश की जानकारी नहीं मिल पाई थी। ट्यूजडे से 10 बजे की नई टाइमिंग प्रॉपरली फॉलो होगी। सभी स्कूल्स में इसका एनाउंसमेंट कर दिया गया।

कंपकपाते हुए पहुंचे स्कूल

कड़ाके की ठंड में कंपकंपाते बच्चों पर जब स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन को तरस नहीं आया तो डीएम ने क्लास-8 तक के सभी स्कूल्स की टाइमिंग चेंज कर 10 बजे करने के आदेश दिए। मगर, संडे को आदेश जारी होने के कारण न तो सभी स्कूल्स को इनकी जानकारी मिल पाई और न पेरेंट्स व बच्चों को। हालांकि सभी न्यूज पेपर्स में टाइमिंग चेंज होने की खबर पब्लिश की थी। अभी तक स्कूल्स खुलने की टाइमिंग आठ से नौ बजे के बीच थी। इसलिए मंडे को भी बच्चे पुराने समय पर स्कूल्स पहुंच गए। यहां उन्हें नई टाइमिंग की जानकारी दी गई। घर लौटने के बजाए बच्चों ने 10 बजे तक स्कूल में ही वेट किया। स्कूल्स ने भी बच्चों को क्लास रूम में एंट्री की परमिशन दे दी। बाद में बच्चों को नई टाइमिंग की जानकारी दी गई।

आठ बजे ही पहुंच गए बच्चे

अशोक नगर स्थित एनएलके स्कूल में भी बच्चे कडक़ड़ाती ठंड के बीच पेरेंट्स बच्चों को लेकर आठ बजे स्कूल पहुंच गए। प्रिंसिपल निशा मिश्रा ने बताया कि टाइमिंग अचानक चेंज होने से ज्यादातर पेरेंट्स को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। प्राइवेट रिक्शे और वैंस बच्चों को लेकर आठ बजे ही स्कूल पहुंच गए। स्टूडेंट्स को वापस करना ठीक नहीं था इसलिए क्लास में ही बैठने की परमिशन दे दी गई। ट्यूजडे से नई टाइमिंग फॉलो की जाएगी। टाइमिंग कंफर्म करने के लिए सात बजे से ही पेरेंट्स की कॉल्स भी आ रही थीं।

पुराने समय से लगे स्कूल

टाइमिंग चेंज होने की इंफॉरमेशन न होने से सेंट जेवियर्स स्कूल में भी 99 परसेंट स्टूडेंट्स पुरानी टाइमिंग पर ही पहुंच गए। स्कूल के प्रिसिंपल फादर राकेश ने बताया कि बहुत से स्टूडेंट्स काफी दूर से आते हैं, ऐसे में उन्हें वापस नहीं किय गया। क्लास 6 से 8 तक के एग्जाम चल रहे हैं। इसलिए मंडे को रोज के टाइम पर ही क्लासेस स्टार्ट हुईं। ट्यूजडे से स्कूल 10 बजे से ही खुलेगा लेकिन मंडे को स्टूडेंट्स को कड़ाके की ठंड में बहुत प्रॉब्लम हुई।