- पेट्रोल पंप संचालक अरविंद सिंह के कातिलों के अब तक नहीं पकड़े जाने पर भड़के ग्रामीण

- अनेई बाजार बंद कराने के बाद लगाया जाम, किया प्रदर्शन

- मृतक की पत्नी ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

VARANASI : बड़ागांव थाना एरिया के पेट्रोल पंप मालिक अरविंद सिंह की हत्या के क्ख् दिन बीतने के बाद भी हत्यारोपियों को न पकड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को अनेई बाजार में तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस पर हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कातिलों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।

पुलिस दिखी बेबस

सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण अनेई बाजार के तिराहे पर पहुंच गये। बाजार को बंद को कराते हुए बांस-बल्ली लगाकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन से कपसेठी-बाबतपुर रोड पर आवागमन ठप हो गया। पुलिस के प्रति लोगों में जबरदस्त नाराजगी दिखी। जाम करने वालों के साथ मौजूद महिलाएं भी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। उनका आरोप था कि हत्या के क्ख् दिन बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उन्हें संरक्षण दे रही है।

पुलिस के फूल गये हाथ पैर

चक्काजाम की सूचना मिलते ही बड़ागांव और पिंडरा के सीओ फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस को देख ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। समझाने के बाद भी वह जाम समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। इस पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि पांच दिन के भीतर इस घटना का खुलासा कर हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। इस दौरान मृतक की पत्नी ने भीड़ के सामने हत्यारोपियों का नाम लेते हुए उन्हें पुलिस द्वारा संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाया। इससे माहौल एक बार फिर बिगड़ गया। किसी तरह पुलिस ने मामले को संभाला। अनेई निवासी अरविंद सिंह की सात अप्रैल को फूलपुर थाना एरिया में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।