कानपुर। सोमवार को किम शर्मा ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया था। वहीं अब वो अपने ब्वाॅयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे संग अकेले वकेशन पर प्यार भरे पल बिता कर सेलिब्रेट कर रही हैं। बी टाउन में इन दिनों इस नए बाॅलीवुड कपल के ही चर्चे हो रहे हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप स्टेटस को दुनिया से छुपाए रखने में यकीन नहीं करते और न ही अपने रिश्ते के बारे में बताने में।

तस्वीरें: किम शर्मा ब्वाॅयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे संग यहां कर रहीं रोमांस,वायलर फोटो में दिखा इनका प्यार

दोनों बीच साइड पर दिखे किस करते

किम और हर्षवर्धन दोनों ही बीच साइड पर मस्ती कर रहे हैं और वकेशन के मजे ले रहे हैं। हालांकि एक तस्वीर में इस दौरान कपल एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहा है और किस करते दिख रहा है। इनके बीच की नजदीकियां इस तस्वीर से साफ जाहिर हो रही हैं जो अब लोगों की नजरों से छुपाए नहीं छिप सकतीं। मालूम हो इस तस्वीर को किम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाई थी। हर्षवर्धन ने बाॅलीवुड में पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ फिल्म 'सनम तेरी कसम' से डेब्यू किया था। वहीं इसके बाद वो हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'पल्टन' में भी दिखे थे। वहीं किम कुछ सालों से फिल्मों से दूर हैं।

तस्वीरें: किम शर्मा ब्वाॅयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे संग यहां कर रहीं रोमांस,वायलर फोटो में दिखा इनका प्यार

इस तरह किया बर्थडे विशेज के लिए थैंक्स

किम ने अपनी एक बिकनी पहने हुई तस्वीर साझा की जिसमें वो काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। वहीं किम ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'दुनिया में सबसे अच्छी चीज है कि वो वास्तव में स्मार्ट हो रही है,  विचारशील, और उदार भी। बाकी सब सिर्फ बकवास है। ये बकवास लोग आपको बेचने का प्रयास करते हैं ताकि आप नीचा महसूस कर सकें। इसलिए इसे न खरीदें। होशियार बनें, विचारशील बनें और जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद।'

तस्वीरें: किम शर्मा ब्वाॅयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे संग यहां कर रहीं रोमांस,वायलर फोटो में दिखा इनका प्यार

तस्वीरें: शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की शादी को पूरे हुए 9 साल, पति संग खास दिन पर यहां बिता रहीं रोमांटिक पल

तस्वीरें: नए लुक में नन्हें तैमूर, छुट्टियां बिता कर मां करीना के साथ घर लौटे

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk