1- दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण्ा ने 2006 में किंगफिशर कैलेंडर के लिये फोटोशूट करवाया था। दीपिका विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या की गर्लफ्रेंड रह चुकी है। दीपिका ने बॉलीवुड में फिल्म ओम शांति ओम से किंग खान के साथ डेब्यू किया था।
कभी विजय माल्‍या के किंगफिशर की थीं कैलेंडर गर्ल आज हैं बॉलीवुड स्‍टार

2- कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने 2003 में किंगफिशर कैलेंडर के लिये बिकिनी पोज दिया था। जिसके बाद कटरीना की बॉलीवुड में इंट्री हुई। आप कह सकते हैं एक दौर में किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल होना बॉलीवुड में इंट्री की टिकट माना जाता था।
कभी विजय माल्‍या के किंगफिशर की थीं कैलेंडर गर्ल आज हैं बॉलीवुड स्‍टार

3- नरगिस फाकरी
पाकिस्तानी मॉडल नरगिस फाकरी ने 2009 में किंगफिशर कैलेंडर में टॉपलेस फोटोशूट कराया था। फोटोशूट के 2 साल बाद 2011 में रनबीर कपूर के साथ वो रॉकस्टार में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं थी।
कभी विजय माल्‍या के किंगफिशर की थीं कैलेंडर गर्ल आज हैं बॉलीवुड स्‍टार

4- ईशा गुप्ता
फेमिना मिस इंडिया 2007 में मिस फोटोजेनिक का टाइटल जीतने वाली ईशा गुप्ता ने 2010 के किंगफिशर कैलेंडर में हॉट पोज दिये थे। जिसके बाद ईशा गुप्ता, जन्नत2, राज थ्री डी, चक्रव्यूह, हमशकल्स में नजर आईं थीं।
कभी विजय माल्‍या के किंगफिशर की थीं कैलेंडर गर्ल आज हैं बॉलीवुड स्‍टार

5- लीजा हैडेन
किंगफिशर कैलेंडर गर्ल, कवर गर्ल, फैशन डिजाइनर, एक्ट्रेस, टीवी होस्ट और रियेलिटी शो की जज लीजा हैडेन ने किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनने के बाद शोहरत हासिल की है। लीजा आयशा, रास्कल्स और साल 2014 की सबसे हिट फिल्म क्वीन में नजर आईं थीं।
कभी विजय माल्‍या के किंगफिशर की थीं कैलेंडर गर्ल आज हैं बॉलीवुड स्‍टार

6- पूनम पांडेय
किंगफिशर मॉडल पूनम पांडेय 2011 में टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर टॉप लेस होने की बात कह कर चर्चा में आईं थीं। इसके बाद पूनम फिल्म नशा में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं थी। पूनम ने तेलुगू फिल्म मालिनी एंड कंपनी में भी काम किया है।
कभी विजय माल्‍या के किंगफिशर की थीं कैलेंडर गर्ल आज हैं बॉलीवुड स्‍टार

7- सारा जेन डियाज
2007 की फेमिना मिस इंडिया सारा जेन डियाज 2015 में किंगफिशर के कैलेंडर में बिकिनी पोज देते हुये नजर आईं थीं। सारा ने फिल्म गेम से बॉलीवुड में इंट्री मारी थी। उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने जुबान, एंग्री इंडियन गॉडेस के साथ क्या सुपरकूल हैं हम में काम किया था।
कभी विजय माल्‍या के किंगफिशर की थीं कैलेंडर गर्ल आज हैं बॉलीवुड स्‍टार

8- ब्रूना अब्दुल्लाह
ब्राजीलियन गर्ल ब्रूना 2007 में किंगफिशर कैलेंडर में बिकिनी पोज में नजर आईं थीं। जिसके बाद उन्हें आई हेट लव स्टोरी, ग्रेट ग्रांड मस्ती, जय हो के साथ तुलुगू फिल्म बिल्ला 2 काम मिला था।
कभी विजय माल्‍या के किंगफिशर की थीं कैलेंडर गर्ल आज हैं बॉलीवुड स्‍टार

9- सोनाली राऊत
सोनली राऊत 2010 में किंगफिशर कैलेंडर की स्विमसूट मॉडल थीं। सोनाली ने फिल्म द एक्सपोज से बॉलीवुड में इंट्री की थी। सोनाली बिग बॉस के सीजन में 8 में भी नजर आईं थी। जिसके बाद वो काफी लाइमलाइट् में आ गईं थीं।
कभी विजय माल्‍या के किंगफिशर की थीं कैलेंडर गर्ल आज हैं बॉलीवुड स्‍टार

10- शयामी खेर
2012 में किंगफिशर कैलेंडर के लिये बिकिनी पोज देकर सुर्खियों में आने वाली मॉडल शयामी खेर ने 2015 में तेलुगू फिल्म रे से साउथ सिनेमा में इंट्री मारी थी। फिल्म मिर्जया से उन्होंने बॉलीवुड में इंट्री की थी।
कभी विजय माल्‍या के किंगफिशर की थीं कैलेंडर गर्ल आज हैं बॉलीवुड स्‍टार

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk