150 करोड़ था बेस प्राइज

किंगफिशर हाउस के लिए बेस प्राइज 150 करोड़ रुपये रखा गया है। नीलामी की प्रक्रिया गुरुवार दोपहर 11 बजे शुरु हुई थी। गफिशर हाउस की नीलामी में शामिल एक अधिकारी ने कहा किंगफिशर हाउस को खरीदने के लिए कोई भी आगे नहीं आया है। अधिकारी के माने तो किंगफिशर के बेस प्राइज जरूरत से ज्यादा होने के चलते ही कोई इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए आगे नहीं आया। उन्होंने कहा कि किंगफिशर हाउस का रिजर्व प्राइज 150 करोड़ रुपये रखा गया था जो बिडर्स को ज्यादा लगा।

माल्या पर 9 हजार करोड़ की है देनदारी

विजय माल्या का करीब 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज चुकाए बिना विदेश भाग गए हैं। इस वजह से SBI की अगुवाई वाले बैंको के समूह ने मुंबई स्थित किंगफिशर हाउस की नीलामी 17 मार्च को करने का फैसला लिया था। इस नीलामी से पहले बैंक आईटी और सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट वसूली पर अपना अपना दावा जता रहे हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि बैंक माल्या से पाई पाई वूसल करेंगे। वे इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि माल्या का मामला कोर्ट में है। सभी सरकारी जांच ऐजेंसियां माल्या केखिलाफ जरूरी कदम उठा रहीं हैं।

रात 12.30 तक खुला रहेगा ई ऑक्शन

किंगफिशर हाउस मुंबई के विले पार्ले में 2401 वर्ग मीटर के एरिया में फैला हुआ है। यह विजय माल्या की सबसे बड़ी प्रापर्टी मानी जाती है। 15 फरवरी 2015 को SBI की अगुवाई वाले बैंकों के समूह ने इस प्रापर्टी को बेचने का फैसला किया था। इसके लिए रिजर्व बिडि़ग प्राइज 150 करोड़ रूपये रखी गई है। ई ऑक्शन को सुबह 11.30 से रात 12.30 बजे तक चलाया जाएगा।

National News inextlive from India News Desk