JAMSHEDPUR: गुरुनानक सेवा दल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय इस कीर्तन दरबार के दूसरे दिन हजुरी रागी साकची जगवंत सिंह, अमृतसर बटाला वाले भाई दविंदर सिंह जी, श्री दरबार साहिब अमृतसर वाले भाई सतनाम सिंह जी, लुधियाना वाले ज्ञानी जसविंदर सिंह जी ने कीर्तन गायन कर संगत के निहाल किया।

अटूट लंगर का वितरण

कीर्तन दरबार के दूसरे दिन सुबह साकची गुरुद्वारा से शोभा यात्रा साकची गुरुद्वारा मैदान में बने पंडाल तक निकाली गई। जहां श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश कराने के पश्चात हजूरी रागी जगवंत सिंह ने कीर्तन दरबार की शुरुआत सुबह 10.30 से की। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर वितरण किया गया। जिसके पश्चात शाम को पुन: 7.30 बजे से कीर्तन दरबार की शुरुआत हुई। इस दौरान चाय नाश्ता की व्यवस्था संगत के लिए की गई थी।

सैकड़ों की संख्या में संगत पहुंची

साकची गुरुद्वारा में रविवार की सुबह कीर्तन सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में संगत पहुंची थी। मंच का संचालन हरजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में झारखंड राज्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान शैलेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, तरणप्रीत सिंह बन्नी, मनमोहन सिंह, त्रिलोचन सिंह, सुखवीर सिंह, पप्पी बाबा, परमजीत सिंह, अजीत सिंह गंभीर, सन्नी सिंह, सतवीर सिंह गोल्डू आदि का सहयोग रहा।