-कीर्तन दरबार सुबह 9.30 से दिन डेढ़ बजे और शाम छह से रात 10 बजे तक

JAMSHEDPUR: खालसा स्थापना दिवस व वैशाखी के उपलक्ष्य में क्फ् व क्ब् अप्रैल को दो दिवसीय कीर्तन दरबार का आयोजन साकची गुरुद्वारा में किया जायेगा। यह जानकारी साकची गुरुद्वारा के प्रभारी प्रधान सरदार गुरदेव सिंह राजा व सचिव हरविन्दर सिंह मंटू ने संयुक्त रुप से सोमवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय कीर्तन दरबार सुबह 9.फ्0 बजे से दोपहर डेढ़ बजे व शाम छह बजे से रात दस बजे तक दोनों दिन चलेगा। संगत के लिए दोनों दिन लंगर की व्यवस्था की गई है। कीर्तन दरबार में कथावाचक श्री दरबार साहिब अमृतसर से ज्ञानी जज सिंह जी, हजुरी रागी भाई इन्द्रजीत सिंह जी व हजुरी रागी गुरुद्वारा साहिब साकची से भाई मनजीत सिंह जी द्वारा कीर्तन दरबार में संगत को निहाल करेंगे। गुरुद्वारा साहिब साकची व गुरुद्वारा साहिब मानगो के संयुक्त प्रयास से कीर्तनी जत्थों को बुलाया गया है। मानगो गुरुद्वारा के प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे ने कहा कि वैशाखी के शुभ अवसर पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है। मौके पर दलवीर सिंह, हरविन्दर सिंह मंटू, अजीत सिंह गंभीर, राकी सिंह, रिकराज सिंह, छोटे गिल, हरभजन सिंह पप्पू, परमजीत सिंह काले, एसपी काले, खुशबीर सिंह व पप्पी बाबा समेत अन्य मौजूद थे।