रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कडरू में आपसी विवाद में अब्दुल हनन (28 वर्ष) को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे की है। चाकू मारने का आरोप परवेज नामक युवक पर है। इस घटना में अब्दुल का गला कट गया और पेट में तीन-चार जगह जख्म है। आरोपित युवक भी कडरू का रहने वाला है। गंभीरवस्था में अब्दुल का इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल ले जा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल अब्दुल का इलाज रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। अब्दुल के घरवालों ने मामले की जानकारी अरगोड़ा पुलिस को दी है। मगर, आरोपित अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। चाकूबाजी में घायल अब्दुल हनन का गुरुनानक अस्पताल में निश्शुल्क सर्जरी के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानलेवा हमले में अब्दुल के गले की सांस नली और गर्दन की मांसपेशी कट गई थी। इसके अलावा पेट में भी चाकू चलाया गया था, जिसकी वजह से पेट की आंत बाहर आ गई थी। इससे पूर्व मरीज को लाने वाले लोगों का कहना था कि उनके पास पैसा नहीं है। इसलिए सर्जरी नहीं करा सकते हैं। उसे रिम्स रेफर दिया जाए। इसके बाद भी मरीज की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया और उसके सांस की नली की सर्जरी की गई। सर्जरी कर रहे सर्जन डॉ। सुनील कुमार और उनके सहयोगी एनेस्थटिक डॉ। ऋषिकेष झा ने बताया कि मरीज की स्थिति अच्छी नहीं थी। कई जगहों से नसों के कटने से काफी ब्लीडिंग हो चुकी थी, जिसके बाद उसकी कर रिम्स रेफर कर दिया गया।