सलमान खान:
सलमान खान एक बार मुंबई के पब में रणबीर कपूर से किसी मामले में बहस पर काफी नाराज हो गए थे। तभी उन्होंने रणबीर को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि इस मामले में सलीम खान ने ऋषि कपूर से माफी मांगी थी। जिससे मामला दब गया था।
सलमान खान:
1999 सलमान ने कभी प्रेमिका ऐश्वर्या को सुभाष घई की फिल्म ताल में काम करने से मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी थी। जिस पर सलमान शूटिंग सेट पर पहुंच गए और ऐश्वर्या को रोकने लगे। ऐसे में घई ने उन्हें मना किया तो सलमान ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था।
शाहरुख खान:
फिल्म अग्िनपथ की सफलता के बाद संजय ने सक्सेस पार्टी दी थी। इसमें शाहरुख खान और शिरीष कुंदर भी मौजूद थे। इसी दौरान शिरीष ने शाहरुख खान के सामने उनकी फिल्म ‘रा.वन’ पर कमेंट कर दिया था। जिस पर शाहरुख ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था।
सोहेल खान:
सोहेल खान और वरुण धवन का नाम भी इसमें शामिल है। एक बार इन दनों में किसी बात को लेकर बहस होने लगी। जिसमें सोहेल खान का गुस्सा आ गयाथा। वह अपना आपा खो बैठे थे। इसके बाद उन्होंने वरुण धवन को थप्पड़ मार दिया था।
रणवीर शौरी:
रणवीर शौरी और पूजा भट्ट के लिव-इन रिलेशनशिप से कोई अंजान नहीं है। पूजा के भाई राहुल भट्ट को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी। वह काफी खिलाफत कर रहे थे। जिससे आजिज आकर रणवीर ने राहुल को थप्पड़ भी जड़ दिया था।
गोविंदा:
डायरेक्टर नीरज वोरा की फिल्म 'रन भोला रन' फिल्म में गोविंदा, तुषार कपूर ने अहम भूमिका निभाई है। कहा जाता है कि इसकी शूटिंग के दौरान गोविंदा किसी बात पर नाराज हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने नीरज को थप्पड़ मार दिया था।Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk