जल्लीकट्टू:

तमिलनाडु में पोंगल के उत्सव में जल्लीकट्टू का खेल आयोजित होता है। तमिल भाषा में 'जल्ली' शब्द दरअसल 'सल्ली' से आया है जिसका मतलब होता है 'सिक्के' और कट्टू का अर्थ है 'बांधा हुआ।' यह खेल सांडों का होता है। जिसमें उसकी सींग पर एक कपड़ा और कुछ नोट बांधे जाते हैं। इस दौरान सांड दौड़ाए जाते हैं और जो उनका लाल कपड़ा निकाल लेता है। वह विनर होता है। इस खेल में सांड़ो को भड़काने के लिए उन पर लाल मिर्च, गर्म सलाखों से चोट और उनकी पूंछ तक मरोड़ी जाती है। ऐसे में इस खेल पर सुप्रीम कोर्ट ने बैन लगा दिया था। जिससे इस 4 सौ साल पुरानी इस परंपरा पर बैन का बड़ी संख्या में लोग विरोध कर रहे हैं। तमिलनाडु में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर कई बड़ी हस्ितयां इसे शुरू करने की मांग कर रही हैं।

जल्लीकट्टू की तरह इन देशों में भी आयोजित होते हैं सांडों के ये रोमांचक खेल

बुल फाइटिंग:

फ्रांस में भी जल्लीकट्टू की तर्ज पर बुल फाइटिंग वाला खेल होता है। इसे खूनी खेल भी कहा जाता है। यह खेल भी काफी पुराना है। इसका आयोजन यहां पर बड़े स्तर पर होता है। यहां पर इस खेल को देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी भी आते हैं। इस खेल में हर साल करीब 1000 सांडों की जान चली जाती है। इस खेल को बंद कराने के लिए पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने काफी कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। सबसे खास बात तो यह है कि फ्रांस की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था ने भी इस पर बैन लगाने से मना कर दिया था।

जल्लीकट्टू की तरह इन देशों में भी आयोजित होते हैं सांडों के ये रोमांचक खेल

बुल रनिंग:

यह बुल रनिंग यानी कि फाइटिंग वाला खेल स्पेन में भी खेल जाता है। यहां पर यह प्रतियोगिता बड़े स्तर पर आयोजित होती है। यह खेल यहां पर पूरे 9 दिन तक चलता है। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 18 साल से अधिक की होनी चाहिए। इसमें सांडों का एक झुंड शहर की पथरीली और भीड़भरी गलियों में 850 मीटर की दूरी में दौड़ाया जाता है। जिसमें सभी सांडों को एक झुंड में रखने की कोशिश होती है। इस दौरान खेल में खिलाड़ी सफेद कपड़े पहनकर गले में लाल रूमाल बांधते हैं। जिससे सांड भड़कते हैं। यहां पर होने वाले इस पारंपरिक खेल को देखने के लिए दुनियाभर से हजारों की तादाद में दर्शक पहुंचते हैं।

जल्लीकट्टू की तरह इन देशों में भी आयोजित होते हैं सांडों के ये रोमांचक खेल

बुल रेस:

समुद्र में भी बुल रेस होती है। शायद यह पढ़कर आप शॉक्ड हों, लेकिन यह सच है। डेनिआ के एलीकैंटे बंदरगाह के पास समुद्र में यह बुल रेस हर साल जुलाई के महीने में आयोजित होती है। यह काफी खतरनाक होती है। स्थानीय लोग इस खेल को Bous a la mar यानी कि समुद्र में बुल नाम के फेस्िटवल से जानते हैं। इसमें बड़ी संख्या में युवा वर्ग के लोग शामिल भाग लेते हैं। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी समुद्र में कूदते हैं। इसके बाद उनके पीछे से सांडों को भी पानी में कूदाया जाता है। जिसमें सांड उन लोगों का पीछा करते हैं। यह खेल यहां पर काफी पॉपुलर है। यह यहां के पारंपरिक रिवाज से जुड़ा हुआ खेल माना जाता है।

सिर्फ 19 दिन सीएम कुर्सी पर बैठने के लिए चुनाव लड़े थे यूपी के यह मुख्यमंत्री

जल्लीकट्टू की तरह इन देशों में भी आयोजित होते हैं सांडों के ये रोमांचक खेल

जल्लीकट्टू ही नहीं ये भी हैं भारतीय परंपरा से जुड़े रोमांचक खेल

International News inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk