जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

यह माह आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। आप प्रेम और उल्लास महसूस करेंगे। उत्सव में भाग लेंगे। आपके परिवार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। सबकुछ आपके हाथ में है, आप चाहें तो किसी स्थिति को अच्छा बना दें या उस स्थिति को और ज्यादा बिगाड़ सकते हैं। बीच का महीना आपकी परेशानियों को दूर करेगा और आपको चिंतामुक्त करेगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपके कार्य में प्रवीणता आएगी।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

यह माह अपके लिए विकास का रहेगा। आपका एक उद्देश्य रहेगा जिसे पाने के लिए आप निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। आप किसी भी परिस्थिति का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आप खतरे बहुत कम लेते हैं, जिसकी वजह से आपके पास विकल्पों की हमेशा कमी रहती है। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपकी अंतरराष्ट्रीय यात्रा का मार्ग आसान हो जाएगा। आपकी आर्थिक व्यवस्थाएं थोड़ी गड़बड़ हो सकती हैं। इसे लेकर सतर्क रहें।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

यदि आप एक हाई प्रोफाइल नौकरी में हैं तो अंतरराष्ट्रीय यात्रा का योग प्रबल होगा। प्रतिदिन काम करने वालों के लिए भी नई नौकरी के सुअवसर प्राप्त होंगे। आप में परिवर्तन आएगा। आप आशावादी बनेंगे। आप दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने वाले हैं। यह प्रवृत्ति आपको विवाद में डालेगी। आपका मस्तिष्क तीक्ष्ण और जीवंत है, जिसके फलस्वरूप आपको समस्याओं से निपटने में समस्या नहीं आएगी।  जानिये कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

इस माह घरेलू जिम्मेदारियां आप पर दबाव डालेंगी। आपका स्वास्थ्य और प्रियजनों का स्वास्थ्य चिंता का विषय बनेगा। कई प्रकार के व्यय होंगे। बीच के महीने में चंद्रमा आपकी राशि में प्रवेश करेगा और अपने मार्ग से थोड़ा सा विचलित होंगे। आपमें साहस बढ़ेगा। आपके कार्यों में दृढ़ता आएगी। आपको जीवन में सफलता मिलेगी। आप आनंदित होंगे। आपका भविष्य उज्जवल है। कोई भी निर्णय अपनी इच्छानुसार लें, तभी आपको सही फल मिलेगा।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

इस माह वैश्विक यात्रा के योग हैं और आपका व्यवसाय भी चमकेगा। बीच के माह में आपके जीवन में तेजी आएगी। जिसके फलस्वरूप आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप में उग्रता बढ़ेगी। आप मित्रों, प्रेमियों और जानने वालों के संपर्क में आना चाहेंगे, क्योंकि आप खुद को असुरक्षित महसूस करेंगे। आप अपने घर को नवीनीकरण करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपके सामने दूसरे विकल्प भी खुलेंगे।  जानिये सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

यह कठिन परिश्रम का महीना है। इस माह आपको जबरदस्त सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने बच्चों के साथ यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। व्यवसाय में आपको जीत मिलेगी। इस माह आप योग और आध्यात्म की शरण में जाएंगे। आपमें चेतना का नया संचार होगा। बीच के माह में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका मस्तिष्क बेचैन और अशांत रहेगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप इन नकारात्मक चीजों से दूर होंगे।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

यह माह आपके मन को भटकाएगा, क्योंकि आपके पास विभिन्न तरह के विकल्प सामने आएंगे। आप पूरी ताकत लगाकर आगे बढ़ेंगे। बीच माह में तेजी के साथ आगे बढऩे के संकेत हैं। आपको प्रेम का आमंत्रण मिलेगा। आपका जीवन अनन्त संभावनाओं के लिए खुलेगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप विरोधियों को परास्त करेंगे। आपमें नया उत्साह और आपके जीवन में नई रोशनी आएगी। जानिये मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

आपकी सफलता में इस महीने थोड़ी बाधा है। आप दूसरों की प्रशंसा पाएंगे। यह एक प्रभावी समय है। और यदि आप इसका लाभ उठाते हैं तो आपको अद्भुत लाभ मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। बीच का महीना आपके पारिवारिक सुख को लाएगा। आपके बच्चे प्रसन्न रहेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आपमें उग्रता बढ़ेगी जिससे आपको वाद-विवाद और झगड़े का सामना करना पड़ सकता है। आपको कई प्रकार के आकर्षक उपहार प्राप्त होंगे।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

आप इस महीने हार का सामना कर सकते हैं। यह एक कठिन समय है। आप बुद्धि और तर्क से नहीं चलेंगे। आपसे प्रेम करने वाले लोग आपसे दूर जा सकते हैं। आप खतरे लेंगे और परेशानियों को न्यौता देंगे। बीच माह आपको काफी परिश्रम कराएगा। इसमें आपको लोगों से सराहनाएं मिलेंगी। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आपका परिश्रम बढ़ता जाएगा। आपके भाग्यशाली समय की शुरुआत होगी और आपको सफलता मिलेगी।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

यह भाग्यशाली महीना सिद्ध होगा। इस महीने अगर आप खतरा लेंगे या कोई चीज खरीदे या बेचेंगे तो आपको सकारात्मक परिणाम मिलेेंगे। अपना आकलन ठीक से करें। बीच का माह आपके घर को आर्थिक कमजोरी से परिचित कराएगा। पर इस समस्या से आप जल्द बाहर आएंगे। शादियां, सगाईयां, सालगिरह, परिवार में सदस्य की बढ़ोतरी और खरीदारियों में शामिल होंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपका खर्च बढ़ता जाएगा।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

आप नई खोज में लिप्त रहेंगे। आपकी रफ्तार आपके लक्ष्य को पाने के लिए बढ़ती जाएगी। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप प्रेम, परिश्रम, व्यय, रोमांस में लिप्त होते जाएंगे। आप विज्ञान के विषय में जानने को तत्पर रहेंगे। यह समय आपके लिए काफी सृजनात्मक होगा और आप अपनी ऊर्जा को लेखन, पेंटिंग, संगीत, नृत्य और कलाओं में खर्च करेंगे। आपके परिवार को आपके द्वारा किए गए परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा।

जानिये तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

जैसे-जैसे वर्ष समाप्त होगा, आप तेजी से संपर्क बढ़ाएंगे। आप बड़े विचारों और स्वप्नों से भरे हैं। यात्रा का विशेष योग है। बीच का माह आपके मामलों में स्थिरता लाएगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आप खुशहाली की ओर अग्रसर होंगे। आपके मित्र, प्रियजन और समाज के लोग आपसे संपर्क बनाएंगे। आप परिवार के साथ मिलकर मौज-मस्ती करेंगे। जो लोग यात्रा में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह समय असाधारण है। आप 2018 के महान आरंभ के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk