पश्चिम बंगाल
सबसे पहले सादगी की मूरत पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज्य की। यहां पर पांच चरणों में हुए मतदान में कुल 1961 उम्मीदवार मैदान में हें और इसमें से 241 करोड़पति हैं। उसमें में भी दीदी की पार्टी में ऐसे उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज्यादा है यहा 114 करोड़पति मैदान में है। जबकि भाजपा के 46 और कांग्रेस के 31 करोड़पति अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के करोड़पतियों के बारे में कोई अच्छी खबर सामने नहीं आयी है। इतनी तादात में करोड़पति होने के नाते कुछ तो जरूर जीते होंगे पर ममता की लहर में भी अमीर उममीदवार बाइचुंग भूटिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव हार गए हैं। यहां सबसे अमीर उम्मीदवार शामली दास रहे जो 2000 करोड़ के मालिक हैं।

केरल

अब बात केरल की जहां शुरुआती रुझान में कांग्रेस और लेफ्ट का बोलबाला दिखाई दे रहा है। राज्य में कुल 1125 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें से 202 करोड़पति हें। इनमें से कांग्रेस के 43, सीपीएम के 24, भाजपा के 18 और स्थानीय दल भारत धर्म जन्म सेना के 18 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

 

2016 के विधानसभा चुनावों के करोड़पति कौन जीता कौन हाराकेरल में 116.82 करोड़ के स्वामी बीजू रमेश तिरुवनंतपुरम में 5762 वोट चौथे नंबर पर रहे और चुनाव हार गये। जबकि राज्य में 92 करोड़ की संपत्ति रखने वाले एलडीएफ के थॉमस चांडी पुद्दुनाड से जीत गए हैं।


तमिलनाडु
वहीं तमिलनाड़ में 232 सीट्स के लिए 997 उम्मीदवार मैदान में है। अब तक सामने आये रुझानों में जयलललिता के नेतृत्व वाली एआईडीएमके आगे चल रही है। यहां करीब 533 करोड़पति उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से कांग्रेस के 32, भाजपा के 64, एआईडीएमके के 156, डीएमके के 133ए पीएमके के 72 और डीएमपीके के 57 उममीदवार करोड़पति हैं। तमिलनाडु में वैसे तो अम्मा की सरकार बनी है और वो खुद भी करोड़पति उम्मीदवार हैं। 113 करोड़ की संपत्ति वाली जयललिता आर के नगर से चुनाव जीत गयी हैं। वहीं यहां दो और नाम है जो करोड़पतियों में शामिल है वो हैं डीएमके एम के स्टालिन जो करुणानिधि के बेटे हैं और 4.13 करोड़ की संपत्ति के स्वामी हैं। स्टालिन कोलातुर विधानसभा से चुनाव जीत गए हैं। दूसरे है 36.37 करोड़ की सम्पत्ति के स्वामी विजयकांत उलंदुरपे जो चुनाव हार गए हैं।

असम
अब तक आये रुझानों के बाद ही कांग्रेस अपनी हार मान ली है और भाजपा अपना झण्डा गाड़ने के लिए तैयार है। यहां पर 112 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें से कांग्रेस के 36 और 23 भाजपा के हैं।

2016 के विधानसभा चुनावों के करोड़पति कौन जीता कौन हारा

असम में भाजपा की बल्ले बल्ले हो गयी है और उनके मुख्यमंत्री पद के दावेदार करोड़पति उम्मीदवार सर्वानंद सोनोवाल चुनाव जीत गए हैं। उनकी कुल संपतति 1.85 करोड़ बतायी जा रही है। वहीं एक अन्य करोड़पति उम्मीदवार ज्योति सुब्बा जो 288 करोड़ की संपत्ति रखते हें चुनाव हार गए हैं उनको सबसे कम वोट मिले और 2484 मतों के साथ चौथे नंबर पर रहे।

पुडुचेरी

सबसे आखीर में बात केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की जहां 30 सीटों में से 22 के रुझान आ गए हैं जिसमें फिलहाल 08 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है जबकि 12 सीटों पर एआइएनआरसी बढ़त बनाए हुए है और 2 सीट पर अन्य बढ़त बनाए हुए है। यहां पर करीब 343 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हें जिनमें से 96 करोड़पति हैं। इनमें से भी कांग्रेस के 18, एआईएनआरसी के 21 और एआईडीएमके के 18 कैंडीडेटस करोड़पति की लिस्ट में शामिल हैं।

सबसे खास बात जहां जो दल विजेता बनने की उममीद जगा रहा है वहां उसी दल के करोड़पति उम्मीदवार ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। अब देखना मजेदार होगा कि ये रईस उममीदवार अपनी दावेदारी में जनता का दिल जीत कर विजय हासिल कर सकते हैं या फिर जीत की दौलत उनसे दूर रहती है।

Spark-Bites News inextlive from Spark-Bites Desk

National News inextlive from India News Desk