कृष्ण के रूप में

जी हां अभिनेता से लेकर निर्देशक तथा निर्माता के रूप में पहचाने जाने वाले नीतीश भारद्वाज को आज भी लोग भगवान श्रीकृष्ण के रूप में देखते हैं। करीब 27 साल पहले टीवी पर बीआर चोपड़ा की महाभारत शुरू हुई थी। इसमें नीतीश भारद्वाज श्रीकृष्ण के रोल में थे। यह महाभारत धारावाहिक घर-घर काफी लोकप्रिय था। इसमें लोगों को नीतीश भारद्वाज का किरदार काफी पसंद आया था। सबसे खास बात तो यह है कि लोग इन्हें भगवान श्रीकृष्ण समझकर पूजने भी लगे थे। ये जिधर जाते लोग इन्हें कृष्ण ही बुलाने लगे थे।

राजनीति में असफलता

आज भी बड़ी संख्या में लोग इन्हें कृष्ण्ा के रूप में ही बुलाते हैं। महाभारत के बाद नीतीश भारद्वाज विष्णु पुराण, रामायण जैसे और कई दूसरे धार्मिक धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। हिंदी व मराठी इंडस्ट्री में अभिनय के अलावा नीतीश भारद्वाज राजनीति की दुनिया में भी अपने हाथ आजमाने उतरे। हालांकि यहां पर उन्हें इतनी ज्यादा सफलता नहीं मिली। 1996 में वह जमशेदपुर से सांसद हुए। इसके बाद मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नीतीश को मप्र पर्यटन निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

देखिए आजकल क्‍या कर रहे हैं महाभारत के कृष्‍ण

वापस अभिनय में

वहीं 2004 में एक बार फिर वह राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव के मैदान में उतरे। इसमें उनका मुकाबला दिग्विजय सिह के भाई लक्ष्मण सिंह से था। जिसमें नीतीश हार गए। वहीं मध्यप्रदेश की राजनीति में उन्हें कई उतार चढ़ाव देखने पड़े। जिससे वह काफी दुखी भी हुए और यहां की राजनीति से दूरी बना ली। राजनीति के बाद एक बार फिर वह पूरी तरह से अभिनय की दुनिया में रम गए। रितिक रोशन की फिल्म मोहेनजो दारो में भी उन्होंने काम किया। इसमें इनका 'दुर्जन' के रूप में उन्होंने रितिक रोशन के किरदार को पाल पोस कर बड़ा किया था।

अभिनय का शौक

इसके अलावा वह बायोपिक और कॉमेडी फिल्में करने के लिए भी एक्साइटेड हैं। नितीश भारद्वाज को बचपन से ही अभिनय का शौक था। उन्होंने मुंबई के वेटरनरी कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई की है, लेकिन इस पेशे में उनका मन नहीं लगा। इसके बाद ही वह 1987 से अभिनय की दुनिया में प्रवेश कर गए। वहीं निजी जिदंगी में नीतीश ने मोनिषा पाटिल से 1991 में पहली शादी की। इसके बाद 2008 में मप्र कैडर की आईएएस स्मिता गाटे से इन्होंने दूसरी शादी की। आज ये अपने परिवार के साथ एक हैप्पी मैरिज लाइफ जी रहे हैं।

अनुष्का शर्मा के 6 अफेयर, जानें विराट से पहले किस क्रिकेटर को डेट करती थीं अनुष्का

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk