पिता राजीव गांधी के साथ राहुल का क्यूट अंदाज
कानपुर। राहुल गांधी का जन्म 19 जून , 1970 में हुआ था। सोनिया गांधी और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी बचपन में बड़े ही क्यूट दिखते थे। इस तस्वीर में राहुल गांधी अपने पिता राजीव के साथ दिख रहे हैं। इसमें उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह भी खड़े हैं।

48 बरस के हुए हमेशा कूल रहने वाले राहुल गांधी,तस्‍वीरों में देखें उनकी जिंदगी की कहानी

दादी के अंतिम संस्कार में परिवार के साथ राहुल

राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री व अपनी दादी इंदिरा गांधी को बहुत प्यार करते थे। दादी का साथ छूटने पर वह बेहद दुखी थे। यह तस्वीर इंदिरा जी के अंतिम संस्कार के समय की है। इसमें राहुल गांधी, पिता राजीव, मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ बैठे हुए हैं।

48 बरस के हुए हमेशा कूल रहने वाले राहुल गांधी,तस्‍वीरों में देखें उनकी जिंदगी की कहानी

कम उम्र में राहुल का पिता से छूट गया था साथ  
राहुल गांधी ने सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली, हार्वर्ड कॉलेज और रोलिन कॉलेज फ्लोरिडा और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। बेहद कम उम्र में राहुल के पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी उनका साथ छोड़ गए थे। इस तस्वीर में राहुल गांधी मां व बहन के साथ पिता की अस्थियां ले जाते दिख रहे हैं।

48 बरस के हुए हमेशा कूल रहने वाले राहुल गांधी,तस्‍वीरों में देखें उनकी जिंदगी की कहानी

कभी दोस्तों के साथ फन करने में पीछे नहीं रहे
राजनीति की दुनिया में व्यस्त राहुल कई बार आज बेशक बेहद गंभीर नजर आते हैं लेकिन काॅलेज के दिनों में वह दोस्तों के साथ मस्ती करने में पीछे नहीं रहते थे। उनकी इस तस्वीर को देखकर आप खुद ही उनके बिंदास स्वभाव का अंदाज लगा सकते हैं।

48 बरस के हुए हमेशा कूल रहने वाले राहुल गांधी,तस्‍वीरों में देखें उनकी जिंदगी की कहानी

राहुल हर खास लम्हें को जीने की कोशिश करते
राहुल गांधी अपनी जिंदगी में हर खास लम्हें को अच्छे से जीने की कोशिश करते हैं। इस तस्वीर में राहुल गांधी बहन प्रियंका वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट  के साथ कराची में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भारतीय टीम के शॅाट पर हंसते हुए।

48 बरस के हुए हमेशा कूल रहने वाले राहुल गांधी,तस्‍वीरों में देखें उनकी जिंदगी की कहानी

राहुल ने राजनीति की दुनिया में रखा था कदम

राहुल गांधी की यह तस्वीर 5 अप्रैल, 2004 की हैं। यह वो दौरान था जब वह राजनीति की दुनिया में कदम रख रहे थे। इस तस्वीर में, सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी सुल्तानपुर में संसदीय चुनाव लड़ने के लिए अपने कागजात फाइल करते हुए दिख रहे हैं।

48 बरस के हुए हमेशा कूल रहने वाले राहुल गांधी,तस्‍वीरों में देखें उनकी जिंदगी की कहानी

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद संभाला

बढ़ते वक्त के साथ राहुल गांधी भी राजनीति की दुनिया में तेजी से बढ़े। राहुल गांधी 2007 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव बने थे। इसके बाद जनवरी 2013 में, इन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष के रूप में पद संभाला।

48 बरस के हुए हमेशा कूल रहने वाले राहुल गांधी,तस्‍वीरों में देखें उनकी जिंदगी की कहानी

मोस्ट इलिजिबल बैचलर के नाम से भी पुकारे जाते
बीते साल दिसंबर में सोनिया गांधी के पदमुक्त होने पर कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी ने यह जिम्मेदारी संभाली थी। राहुल अभी भी कुवांरे रहने को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन्हें आज देश के मोस्ट इलिजिबल बैचलर के नाम से भी पुकारा जाता है।

48 बरस के हुए हमेशा कूल रहने वाले राहुल गांधी,तस्‍वीरों में देखें उनकी जिंदगी की कहानी
Source: इंडियन नेशनल कांग्रेस वेबसाइट /  मिड डे रिपोर्ट

नीति आयोग : इस बड़ी वजह से PM मोदी लोस-विस चुनाव एक साथ कराने पर दे रहें जोर

इस खास चुनाव के लिए यूपी के राज्यपाल ने की डाक से मतदान सुविधा की मांग

National News inextlive from India News Desk