कानपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की  'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' दुनिया की सबसे उंची प्रतिमा है। 182 मीटर ऊंचाई वाली स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' ने चीन के स्प्रिंग टेंपल बुद्ध की 153 मीटर ऊंचाई वाली प्रतिमा को भी पीछे कर दिया है। खास बात तो यह है कि इस मूर्ति की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक हो रही है। माना जा रहा है कि इसका दीदार करने के लिए देश-दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे। इसलिए यहां पर्यटकों से जुड़ी हर बात का विशेष ख्याल रखा गया है। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट स्टैच्यूऑफयूनिटी डाॅट इन के मुताबिक यहां जानें से पहले पाएं अपने हर सवाल का जवाब :...

सवाल : 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'  भारत के किस राज्य में स्थित है ?
जवाब  :   यह गुजरात राज्य के नर्मदा जिला के केवड़िया में सरदार सरोवर बांध के पास साधु बेट में स्थित है।

सवाल :  182 मीटर ऊंचाई वाली इस मूर्ति को किस मूर्तिकार ने बनाया?
जवाब    इसे भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी सुतार बनाया है।

सवाल :  यह मूर्ति कितनी दूर से दिखाई देती है ?
जवाब :   यह मूर्ति करीब 7 से 8 किलोमीटर की दूरी से दिखाई देती है।

सवाल :  'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'  कितने महीने में बनकर तैयार हुई?
सवाल :  यह 42 महीने में बनकर तैयार हुई।

सवाल : इसके लिए फ्रेमवर्क किस कंपनी ने सप्लाई किया है?
जवाब :  कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टूर्बो (L&T) ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्रोजेक्ट के लिए फ्रेमवर्क सप्लाई किया है।

सवाल : इसे बनाने में कितना रुपया खर्च हुआ?

जवाब :  58 मीटर के बेस पर खड़ी हुई इस मूर्ति को बनाने में 2332 करोड़ रुपये खर्च हुए।

सवाल :  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी साइट में घूमने के लिए क्या-क्या है?

जवाब :  डेक व्यू, वैली ऑफ फ्लॉवर मेमोरियल, म्यूजियम, ऑडियो, विजुअल गैलरी और सरदार सरोवर बांध जैसी और भी कई खूबसूरत जगहे हैं।

सवाल :  182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में इतनी ऊंचाई पर जाने के लिए क्या व्यवस्था है?
जवाब :     इतनी ऊंचाई पर जाने के लिए हाई क्वालिटी एस्केलेटर सर्विस और 2 हाई स्पीड लिफ्ट लगी हैं।

सवाल :  यहां अच्छी तरह से घूमने के लिए गाइड सर्विस उपलब्ध है नहीं?
जवाब :   यहां हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषा को जानने वाले 100 से ज्यादा गाइड हैं।

सवाल :  'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' घूमने के लिए निर्धारित समय क्या है ?

जवाब :    यह पर्यटकों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक घूमने के लिए खुला रहेगा।

सवाल :  यहां खाने के लिए क्या इंतजाम हैं?
जवाब :   स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में फूड स्टाॅल भी बने हैं। जहां पर्यटक अपनी मनपसंद चीजों को खा सकेंगे।

सवाल : पर्यटकों के रहने के लिए यहां क्या व्यवस्था है ?

जवाब :   पर्यटकों को रहने के लिए यहां खूबसूरत लग्जरी टेंट सिटी बनाई गई है।

सवाल :  'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए टिकट बुकिंग की क्या सुविधा है?
जवाब :  यहां घूमने के https://www.soutickets.in पर ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं।

सवाल :  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से निकटतम हवाई अड्डा कितनी दूर है?
जवाब :     स्टैच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात में वडोदरा से 90 किलोमीटर की दूरी पर है।

सवाल :  वडोदरा रेलवे स्टेशन से यहां कैसे जाया जा सकता है?

जवाब :   वडोदरा रेलवे स्टेशन से सीधे सरदार सरोवर बांध के लोकल टैक्सी व कैब सर्विस व पब्लिक टा्रसंपोर्ट ले सकते हैं।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी : दुनिया के सबसे ऊंचे 'लौह पुरुष', जानें टाॅप 10 ऊंची मूर्तियों में किनकी है सबसे लोकप्रिय

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का टिकट ऑनलाइन करें बुक, इतनी है कीमत

National News inextlive from India News Desk