बर्लिन दीवार खड़ी की गई
दूसरे विश्वयुद्ध के बाद जर्मनी अलगाव की भेंट चढ गया था। यह देश दो भागों में बंट गया था। जर्मनी को बांटने के लिए 1961 में बर्लिन दीवार खड़ी की गई थी। इसके बाद अकेला जर्मनी डेमोक्रेटिक रिपब्िलक ऑफ जर्मनी ईस्ट और फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी वेस्ट दो भागों में बंट गया था।

इन पार्टियों का वर्चस्व

पश्चिमी जर्मनी अमेरिका व यूरोपीय देशों से रिश्ते मजबूत करने लगा था। 1982 में क्रिश्चियन डेमोक्रेट पार्टी के हेलमुट कोल पश्चिमी जर्मनी के नए चांसलर बने। उस समय पश्चिमी जर्मनी का काफी आर्थिक विकास हुआ था। वहीं 1989 में पूर्वी जर्मनी में कम्युनिस्ट पार्टी का वर्चस्व खत्म हुआ।

हाथों ने गिराई दीवार और मिल गए ईस्‍ट-वेस्‍ट के दिल फिर एक हो गया जर्मनी

दीवार की कड़ी पहरेदारी
माना जाता है कि बर्लिन दीवार करीब 155 किमी लंबी और 3.6 मीटर ऊंची थी। इसकी पहरेदारी में कारीब 300 वॉचटॉवर थे। इसके अलावा 20 बंकर्स का निर्माण किया गया था। इतना ही नहीं रात-दिन हजारों सैनिक, गार्ड्स डॉग्स, अलार्म चप्पे पर पैनी नजर रखते थ्ो।  

एक होने का निश्चय
ऐसे में साफ था कि जहां इस बर्लिन दीवार की पहरेदारी काफी सख्त थी। वहीं पूर्वी व पश्चिमी दोनों ही जर्मनी के निवासियों को यह दीवार रास नहीं आ रही थी। यहां के नागरिक बटकर खुश नहीं थे। इसके बाद यहां पर खुद लोगों ने ही इस विभाजन को खतम कर फिर से एक होने का निश्चय किया।

हाथों ने गिराई दीवार और मिल गए ईस्‍ट-वेस्‍ट के दिल फिर एक हो गया जर्मनी

जर्मनी बन गया एक देश

9 नवंबर, 1989 को लाखों की संख्या में लोग एकत्र हुए। इन लोगों ने हाथों से दीवार को तोड़ना शुरू कर दिया था। दीवार को गिराना आसान नहीं था लेकिन लोगों की एकता की ताकत ने उसे औपचारिक रूप से 3 अक्टूबर, 1990 को गिराकर पूर्वी व पश्चिमी जर्मनी को एक कर दिया था।

एक होकर फिर मजबूत हुए
इसके बाद यह से जर्मनी में इस दिन जर्मन यूनिटी डे मनाया जाने लगा। वहीं जर्मनी के एक होने के बाद क्रिश्चियन डेमोक्रेट पार्टी के हेलमुट कोल दोबारा जर्मनी के पहले चासंलर चुने गए। एक होने के बाद पश्चिमी जर्मनी ने पूर्वी जर्मनी को फिर से मजबूत बनाने के कई लाख करोड़ यूरो खर्च किए थ्ो।

October 3 1977: और भ्रष्टाचार के आरोप में इंदिरा गांधी को हो गई थी जेल

International News inextlive from World News Desk

International News inextlive from World News Desk