दिल के लिए दमदार
सेब में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, यह आपके शरीर के लिए आवश्यक मिनरल्स, और पोटेशियम तत्वों को तो भरपूर मात्रा में उपलब्ध कराता ही है। यानि दिन में एक बार अगर सेब का जूस पी लेंगे तो ह्रदय सुचारु रुप से काम करता रहेगा।

दमे का दम करे कम
अगर आप रोज एक सेब का जूस पी लेते हैं तो इससे से दमा पेशेंटस को काफी फायदा होता है। सेब दमे के अटैक को नियंत्रित करता है। सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाते है। सेब के जूस का सेवन करने से फेफड़ों की बीमारियां होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

कोलोस्ट्रोल, डायबटीज और प्रतिरोधक क्षमता पर नियंत्रण
सेब में कॉलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने का खास गुण होता है। जिससे हार्ट अटैक या दूसरी दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। सेब में फाइबर की बहुतायत एंटेस्टाइन में फैट का स्तर घटती है। इसमें मौजूद विटामिन C से इम्यून सिस्टम भी सुधरता है। सेब के लगातार सेवन सेबैक्टेरिया और जर्म्स से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर इंसुलिन को संतुलित करते हैं जिससे टाइप २ लेबल के डायबटीज के मरीजों को काफी फायदा होता है। 

Eat and drink only Apple

कैंसर और ट्यूमर से बचने का गार्ड  
सेब में ट्यूमर और कैंसर जैसे रोगों से लड़ने की भी क्षमता होती है। फेफड़ों में होने वाले कैंसर से लड़ने में सेब बेहद फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स और फ़ेनोलिक एसिड्स से ट्यूमर से आपको सुरक्षित रखने में मदद करता है।

डाइजेशन में सर्पोट
सेब आपके पाचन तंत्र को सुधारने में भी मददगार होता है। असल में जब बड़ी आंत पानी अब्जार्व कर लेती है तो आपके पाचन में गडबड़ी पैदा होती है तब सेब में मौजूद सोर्बिटॉल इस समस्या से निजात दिलाता है।

आपकी ब्यूवटी का केयरटेकर
सेब में बाल और त्वचा को लाभ पहुंचाने वाले तत्वप काफी मात्रा में होते हैं। यह एजिंग के इफेक्टस को भी छुपाने में सहायक होता है। सेब के जूस को सिर पर लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें तो डैंड्रफ से मुक्ति मिल सकती है। सेब में मौजूद विटामिन A  से आंखों की रोशनी बढ़ती है साथ ही आंखों की कई और प्राब्लम दूर होती हैं। सेब के मिलने वाले विटामिन C, आयरन और बॉरोन के क़ॉम्बीनेशन से हड्डियों में ताकत आती है।

inextlive from Health Desk

inextlive from News Desk