1. मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के चंपारण में हुआ। वहां उनके पिता किसानी करते थे और मां घर देखती थी। मनोज बाजपेयी पांच भाई बहन थे जिनमें से मनोज दूसरे नंबर पर हैं। मनोज ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किये हैं और बिना गॉड फॉदर के आज इंडस्ट्री के जाने माने स्टार हैं।

2. बहुत कम ही लोग जानते हैं कि मनोज बाजपेयी जब इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए हाथ पैर मार रहे थे तब वो दिल्ली की एक लड़की को डेट कर रहे थे और फिर उस लड़की से शादी कर ली। मनोज की ये शादी 2 महीना भी नहीं टिकी।

3. मनोज के मुताबिक अपनी पहली पत्नी से शादी के सिर्फ दो महीने बाद ही अलग हो जाने का सबसे बडा़ कारण मनोज का स्ट्रगलिंग पीरियड था जिस वजह से वो अपनी शादीशुदा जिंदगी पर ध्यान ही नहीं दे पा रहे थे।

4. एक ही दिन में मनोज बाजपेयी को तीन रिजेक्शन मिले। मनोज के मुताबिक लंबे संघर्ष के बाद उन्हें एक टीवी शो में काम करने का मौका मिला पर उन्हें पहले ही टेक में रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद उन्हें एक फिल्म में छोटा सा रोल मिला पर वहां पहुंचने पर पता चला वो किसी और को दे दिया गया है। बाद में एक डायरेक्टर ने काम देने का वादा करके मुंह चुरा लिया। इस तरह मनोज को तीन बार रिजेक्शन का मुंह देखना पडा़।

5. मनोज साल 2006 में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा से शादी के बंधन में बंध गये। नेहा का असली नाम है शबाना रजा। नेहा ने बॉलीवुड में फिल्म करीब से साल 1998 में डेब्यू किया था। इस फिल्म में शबाना के अपोजिट बॉबी देओल थे।

6. शबाना से शादी के बाद मनोज की जिंदगी में ऐसा भी दिन आया जब उन्हें या तो अपने मन की फिल्में नहीं मिल रही थीं या यूं कह लें की उनका करियर बर्बाद हो रहा था। तब मनोज ने दिल्ली आकर थियेटर करने का मन बना लिया पर पत्नी शबाना को उन पर भरोसा था।  

7. शबाना ने मनोज को दिल्ली जाने से रोक लिया और कहा मनोज को सांत्वना दी की उन्हें काम मिलने लगेगा और वो दिल्ली न जाएं। फिर मनोज को कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की फिल्म राजनीती का ऑफर मिला और उनका करियर फिर चल पडा़।

8. बता दें कि मनोज बाजपेयी और शबाना ने फिल्म करीब के बाद ही एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। साल 1998 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फिर सात साल बाद शादी कर ली। बता दें की शादी के बाद शबाना ने सिर्फ एक दो फिल्में ही की होंगी और वो हाऊस वाइफ बन कर ही खुश हैं।

9. मनोज और शबाना दोनों ही सिंपल लाइफस्टाइल जीने में विश्वास रखते हैं। मनोज और शबाना कभी पार्टीज में नहीं जाते, उन्हें एक दूसरे के साथ घर में ही वक्त बिताना पसंद है। अब दोनों की एक छोटी सी बेटी भी है जिसका नाम है अवा।

10. हाल ही में मनोज फिल्म अय्यारी में दिखे थे जिसमें उनके अपोजिट सिद्धार्थ थे। इससे पहले गैंग्स ऑफ वासेपुर, नाम शबाना, सत्या, सरकार 3, शूल, तेवर, पिंजर, वीर-जारा और राजनीती जैसी हिट फिल्मों में दिख चुके हैं।

बर्थ डे : बबिता कपूर के 70वें जन्मदिन के सेलीब्रेशन की तस्वीरें देखें यहां

शादी के बाद अनुष्का शर्मा अपने पहले बर्थ डे पर 'सुई धागा' छोड़ विराट कोहली संग यहां करेंगी ग्रैंड पार्टी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk