कानपुर। नूतन का जन्म 4 जून, 1936 में हुआ था। करीब 4 दशक तक अपने दमदार अभिनय से फिल्मों में छाने वाली नूतन ने अपनी पढ़ाई पंचगढ़ी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद अपनी आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने स्विटरलैंड का रुख कर लिया। वहीं विदेश जाने से पहले उन्होंने अपनी पहली फिल्म में महज 14 साल की उम्र में अभिनय किया था।

नूतन पुण्य तिथि: 14 की उम्र में किया फिल्म डेब्यू 16 की उम्र में बनीं मिस इंडिया,जानें इनकी ये खास बातें

14 साल की उम्र में इस फिल्म से किया डेब्यू

स्विटरलैंड से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए जाने से पहले नूतन ने 14 साल की उम्र में एक फिल्म में अभिनय किया। उनकी टीनएड डेब्यू फिल्म का नाम 'हमारी बेटी' था। मालूम हो फिल्म का निर्देशन नूतन की मां शोभना समर्थ कर रही थीं।

नूतन पुण्य तिथि: 14 की उम्र में किया फिल्म डेब्यू 16 की उम्र में बनीं मिस इंडिया,जानें इनकी ये खास बातें

थे तीन भाई-बहन

नूतन के तीन भाई-बहन थे। नूतन के अलावा उनकी दो बहने और एक भाई था। चारों में नूतन ही सबसे बड़ी थीं। वहीं बाद में नूतन के माता-पिता अलग हो गए। ये उनके भाई जयदीप के जन्म के कुछ समय बाद हुआ। नूतन और उनकी छोटी बहन तनूजा दोनों ने फिल्मों में अपनी करियर बनाया। वहीं छोटे भाई और सबसे छोटी बहन लाइम लाइट से दूर रहते थे।

नूतन पुण्य तिथि: 14 की उम्र में किया फिल्म डेब्यू 16 की उम्र में बनीं मिस इंडिया,जानें इनकी ये खास बातें

16 की उम्र में बनीं मिस इंडिया

नूतन ने महज 16 साल की उम्र में 1952 की मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था। वहीं 1955 में नूतन को बाॅलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला जब उन्हें फिल्म 'सीमा' का ऑफर आया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर की बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी का अवाॅर्ड भी मिला था।

नूतन पुण्य तिथि: 14 की उम्र में किया फिल्म डेब्यू 16 की उम्र में बनीं मिस इंडिया,जानें इनकी ये खास बातें

4 दशकोंं तक इंडस्ट्री पर किया राज

नूतन ने फिल्म जगत में करीब 4 दशकों यानी की 40 साल तक अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। नूतन ने 70 से भी अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। नूतन की फेमस फिल्मों में 'अनाड़ी', 'सुजाता', 'मिलन', 'बंदिनी', 'मैं तुलसी तेरे आंगन की', 'सीमा' और 'तेरे घर के सामने' शामिल है।

नूतन पुण्य तिथि: 14 की उम्र में किया फिल्म डेब्यू 16 की उम्र में बनीं मिस इंडिया,जानें इनकी ये खास बातें

शादी और फिर बेटे का हुआ जन्म

नूतन ने बाद में साल 1959 में कमांडर रजनीश बहल के साथ अक्टूबर में शादी रचा ली। वहीं दो साल बाद कपल के घर में एक बेटे का जन्म हुआ। बेटे का नाम उन्होंने मोहनीश रखा था। मोहीनीश ने भी एक्टिंग को ही अपने करियर के तौर पर चुना।

नूतन पुण्य तिथि: 14 की उम्र में किया फिल्म डेब्यू 16 की उम्र में बनीं मिस इंडिया,जानें इनकी ये खास बातें

नूतन 54 साल की उम्र में चल बसीं

नूतन 54 साल की उम्र में 21 फरवरी, 1991 को ब्रेस्ट कैंसर के चलते दुनिया छोड़ गईं। वहीं उनके निधन के बाद एक्ट्रेस की दो फिल्मे रिलीज हुईं। इन दोनों फिल्मों में 1992 में रिलीज हुई 'नसीबवाला' और 1994 में रिलीज हुई 'इंसानियत' शामिल है।

नूतन पुण्य तिथि: 14 की उम्र में किया फिल्म डेब्यू 16 की उम्र में बनीं मिस इंडिया,जानें इनकी ये खास बातें

अमरीश पुरी की 14वीं पुण्य तिथि पर बेटे वर्धान ने उनसे किया ये वादा, बताया कैसा था उनसे रिश्ता

संजीव कुमार पुण्य तिथि : परिवार को मिला था ये श्रॉप, निधन के बाद रिलीज हुईं उनकी ये 10 फिल्में खास

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk