संविधान की मूल प्रति किसने हाथ से लिखी थी?

भारतीय संविधान की मूल प्रति प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने हाथ से लिखी थी।

संविधान की मूल प्रति कहां रखी है?

भारतीय संविधान की हिंदी व अंग्रेजी की मूल प्रतियां भारतीय संसद की लाइब्रेरी में विशेष हीलियम भरे केस में रखी हुई हैं।  

भारतीय संविधान के बारे में 10 सवाल जिनका जवाब जानकर गर्व से भर उठेंगे आप

संविधान में कितने अनुच्छेद हैं?

भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 12 अनुसूचियां हैं। भारतीय संविधान किसी संप्रभुता संपन्न देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है।

संविधान को तैयार करने कितना समय लगा?

भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से तैयार करने में  2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन का समय लगा था।

भारतीय संविधान के बारे में 10 सवाल जिनका जवाब जानकर गर्व से भर उठेंगे आप

संविधान सभा का अध्यक्ष किसे चुना गया था?

भारतीय संविधान को तैयार करने के लिए संविधान सभा का निर्माण हुआ था। इसके अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद चुने गए थे।

संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?

संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर 1946 दिन सोमवार को हुई थी।  

भारतीय संविधान के बारे में 10 सवाल जिनका जवाब जानकर गर्व से भर उठेंगे आप

संविधान पर कितने सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे?

भारतीय संविधान पर 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा के 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। इनमें 15 महिलाएं थीं।  

देश में संविधान किस दिन लागू हुआ था?

पूरे भारत में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था।

भारतीय संविधान के बारे में 10 सवाल जिनका जवाब जानकर गर्व से भर उठेंगे आप

भारतीय संविधान की प्रस्तावना किस देश के संविधान से प्रेरित है?

भारतीय संविधान की प्रस्तावना अमरीकी संविधान से प्रेरित है। दोनों देशों के संविधान में प्रस्तावना वी द पीपुल से शुरू होती है।

संविधान की प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता व भ्रातृत्व के आदर्श कहां से लिए गए हैं?  

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता व भ्रातृत्व के आदर्श फ्रांसीसी क्रांति से लिए गए हैं।

National News inextlive from India News Desk