देश के पांच अमीर वित्‍त मंत्री,जानें किसके पास कितना धन

अरुण जेटली  
वर्तमान सरकार में वित्त मंत्री अरुण जेटली की वर्तमान वित्त वर्ष 2015-16 में कुल संपत्ति 60.99 करोड़ रुपए बतायी गयी है। जबकि पिछले वित्त वर्ष 2014-15 में यह 67.01 करोड़ रुपए थी। 2016 में उनके पास 65.29 नकदी बतायी गयी है जबकि 2015 में ये 95.30 घोषित की गयी थी। उनके पीएफ अकाउंट में 25.69 रकम थी। जेटली के पास दो मर्सिडीज, एक होंडा अकार्ड और एक टोयोटा फॉर्च्यूनर हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.93 करोड़ है। वर्तमान वित्तमंत्री के पास अपनी पत्नी के साथ संयुक्त रूप से 6 घर, 5.6 किलोग्राम सोने के जेवर और 15 किलोग्राम चांदी भी है।

देश के पांच अमीर वित्‍त मंत्री,जानें किसके पास कितना धन

पी. चिदंबरम
जुलाई 2012 से मई 2014 तक यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम के पास मार्च 2011 को दी गयी जानकारी के अनुसार चेन्नई में एक घर है, जिसकी कीमत उस समय तक 80.27 लाख रुपए थी। चिदंबरम की निजी संपत्ती में कर्नाटक के कोडा गू में 28.94 लाख रुपए का एक कॉफी एस्टेट, 22.14 लाख की स्कोडा, 7.70 लाख की फोर्ड फिएस्टा, 16.23 लाख की फॉक्सवैगन कारें, 27 हजार की काइनेटिक होंडा और 1239 रुपए की एक साइकिल है।
ये तीन चीजें भारतीय बजट के इतिहास में पहली बार, जानें क्या हैं महत्वपूर्ण बदलाव

देश के पांच अमीर वित्‍त मंत्री,जानें किसके पास कितना धन

प्रणब मुखर्जी
वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 2009 से 2012 तक तत्कालीन सरकार के वित्त मंत्री भी रहे थे। 2011 की जानकारी अनुसार वित्तमंत्री रहे प्रणव मुखर्जी की कुल एसेस्ट 3 करोड़, जबकि देनदारियां लगभग 1 लाख 50 हजार की थी। मुखर्जी के पास करीब 1 लाख 40 हजार नकद था। उनके व्यक्तिगत प्रयोग में एक फोर्ड आइकन 2000 मॉडल थी, जिसकी कीमत 1 लाख 5 हजार के करीब बताई गई थी।
कामन बजट में सबके लिए हो कुछ स्पेशल

देश के पांच अमीर वित्‍त मंत्री,जानें किसके पास कितना धन

यशवंत सिन्हा
1998 से 2002 तक पूर्व वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने 2004 में जानकारी दी थी कि उनके पास सिर्फ 1700 रुपए कैश है। जबकि उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ 20 लाख के आसपास बताई गयी थी, जिसमें 53 लाख के करीब चल संपत्ति है। सिन्हा के पास करीब 23 लाख के विभिन्न कंपनियों में शेयर थे। उन्होंने बैंक में करीब 10 लाख रुपए डिपोजिट किए थे, लेकिन ज्वलैरी और गाडि़यों के मामले में उनके पास कुछ नहीं था।
2017 बजट आने से पहले जान लें ये फैक्ट तो होगा फायदा

देश के पांच अमीर वित्‍त मंत्री,जानें किसके पास कितना धन

मनमोहन सिंह
2012 के एक आंकड़े के मुताबिक पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पास करीब 10.73 करोड़ की प्रॉपर्टी बताई गई थी। सिंह के पास चंडीगढ़ और दिल्ली में दो फ्लैट हैं जिनकी कीमत 7.27 करोड़ रुपए है। साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न खातों में उनकी जमा और इन्वेस्टमेंट राशि करीब 3.46 करोड़ रुपए है। 90 के दशक में वित्त मंत्री रहे मनमोहन सिंह ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान भी वित्त मंत्रालय का कार्यभार दो बार संभाला था।

Business News inextlive from Business News Desk

 

Business News inextlive from Business News Desk