कानपुर। प्रियंका चोपडा़ कुछ दिनों से अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग सगाई की खबरों से सुर्खियों में बनी रहीं और अब अपनी इंगेजमेंट रिंग छुपाने की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल प्रियंका का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी सगाई की अंगूठी मीडिया के कैमरे से छुपाती नजर आईं। प्रियंका ने कैमरा देखते ही अंगूठी चुपके से उतार कर अपने जीन्स की पॉकेट में रख ली। ऐसा करते उनका वीडियो बन गया जो अब खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका और निक के रिलेशनशिप को लेकर जाने क्या-क्या बातें कही जा रही हैं पर अब तक दोनों ने इस बात पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिलहाल आप यहां देखें किस तरह प्रियंका मीडिया से अपनी अंगूठी छिपाती नजर आईं।


इस वजह से छुपाई इंगेजमेंट रिंग
काफी समय से अमेरिकन सिंगर निक जोनस और प्रियंका के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। प्रियंका ने अब तक न तो किसी भी अफवाह को कनफर्म बताया है न ही हवा। एक इंटव्यू में प्रियंका ने बताया कि, 'वो अपनी सगाई की वजह से मिल रही लाइम लाइट से परेशान हैं। मेरी पर्सनल लाइफ भी है जिसे मैं शेयर नहीं करना चाहती हूं। मेरी जिंदगी या एक स्टार की जिंदगी का कुछ हिस्सा उसके फैंस के लिए होता है तो कुछ उसके खुद के लिए भी होता है। मुझे पता है कि लोग आज जो खबर पढ़ रहे हैं उसे कल भूल ही जाएंगे और आगे बढे़गें।' हो सकता है कि प्रियंका की पर्सनल लाइफ इतना हाईलाइट हो रही है, इस वजह से वो मीडिया के सामने अपने आप को अनइंगेज्ड शो कर रही हों और इसलिए सगाई की अंगूठी उतार कर जीन्स की जेब में रख ली।
तो इसलिए प्रियंका कैमरे की नजर से छुपाती दिखीं अपनी इंगेजमेंट रिंग
दो महीने तक डेट करने के बाद की सगाई
प्रियंका और निक की सगाई की खबर प्रियंका के सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद सामने आई। दरअसल प्रियंका के 'भारत' छोड़ने की खबर डाइरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर साझा की थी जिसमें साफ लिखा था कि वो किसी स्पेशल के लिए समय निकालना चाहती हैं और इसलिए 'भारत' छोड़ी है। मालूम हो कि दोनों 2017 के मेट गाला में पहली बार मिले थे और खबरों के अनुसार दो महीने तक एक दूसरे को डेट किया फिर सगाई कर ली। कुछ समय पहले दोनों ने एक दूसरे की फैमिली से मुलाकात भी की थी और फिर इनके हाथों में रिंग दिखी जिसकी वजह से उनकी सगाई पर मुहर लग गई।
तो इसलिए प्रियंका कैमरे की नजर से छुपाती दिखीं अपनी इंगेजमेंट रिंग

प्रियंका ने निक जोनस संग अपनी सगाई पर तोडी़ चुप्पी, कह दी ये बात


सलमान की 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका मंगेतर निक संग पहुंची सिंगापुर, जानें क्या कर रही हैं वहां

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk