इस वजह से सुशांत पढ़ रहे भगवद् गीता

कानपुर। सुशांत सिंह राजपूत अपनी अपकमिंग फिल्म 'सोन चिडि़या' की रिलीज को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इस बीच सुशांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसमें भगवद् गीता और उसके श्लोक नजर आ रहे हैं। सुशांत भगवद् गीता पढ़ते हुए अपने पसंदीदा श्लोक को एक पन्ने पर लिख कर शेयर किए हैं। इसी के साथ सुशांत ने उस श्लोक का मतलब भी बताया है। सुशांत ने ये तस्वीर साझा करते हुए फैंस को श्लोक का सही अर्थ समझाया है। सुशांत भगवद् में इन दिनों इतना मन क्यों लगा रहे हैं ये कहना जरा मुश्किल है पर ऐसा लग रहा है कि वो अपने काम से कुछ समय का ब्रेक ले कर मन की शांती चाहते हैं।  

जानें क्यों सुशांत पन्नों पर लिख रहे हैं भगवद् गीता के श्लोक,क्या ग्लैमर से होना चाह रहे दूर

'चंदा मामा दूर के' में आएंगे नजर

सुशांत की अपकमिंग फिल्म को इनसाई वेन्चर्स लेकर आ रहे हैं जो स्पेस, चांद और ब्रह्मांड के बारे में होगी।  इनसाई के को फाउंडर और बिजनेसमैन वरुण माथुर ने बताया कि, 'सुशांत ब्रह्मांड के बारे में जानने की रुची रखते हैं। सुशांत मून और स्पेस के साथ-साथ पूरे यूनिवर्स के बारे में जानना चाहते हैं। वो हर चीज जो उन्हें इन बातों को समझने में मदद कर सके वो उसे ट्राई करते हैं। इनसाई वेन्चर्स बहुत जल्द ही स्पेस पर आधारित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें सुशांत को अभिनय करना है।' सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म का नाम होगा 'चंदा मामा दूर के'।

जानें क्यों सुशांत पन्नों पर लिख रहे हैं भगवद् गीता के श्लोक,क्या ग्लैमर से होना चाह रहे दूर

'सोन चिडि़या' में बने डकैत

सुशांत सिंह राजपूत की जल्द ही सिनेमा घरों में आने वाली फिल्म 'सोन चिडि़या' में वो डकैत के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सुशांत के अलावा भूमि पेडनेकर, मनोज बाजपेई, आशुतोष राणा और रणबीर सौरी भी अभिनय करते दिखेंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ दिनों पहले जारी किया जा चुका है। इसमें सुशांत के साथ मनोज, आशुतोष और रणबीर तीनों डाकू बने नजर आ रहे हैं। जहां फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर देख कर मेल कलाकारों की भूमिका का पता चल रहा वहीं भूमि पेडनेकर के किरदार की अब तक कोई खबर नहीं है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी।  

जानें क्यों सुशांत पन्नों पर लिख रहे हैं भगवद् गीता के श्लोक,क्या ग्लैमर से होना चाह रहे दूर

सुशांत सिंह राजपूत बने डकैत, 'सोन चिडि़या' के फर्स्ट लुक के साथ रिलीज डेट भी हुई जारी

'एमएस धोनी' के सीक्वल में धोनी की जिंदगी का ये हिस्सा आएगा सामने, सुशांत ही होंगे लीड एक्टर

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk