ये हैं 10 बवाली किक्रेटर,जिनका कंट्रोवर्सीज से गहरा नाता

शाहिद आफ़रीदी:

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफ़रीदी का भी विवादों से गहरा नाता है। अक्सर वह कुछ ऐसा बोलते रहते हैं जिससे सोशल मीडिया उन पर जमकर निशाना साधता रहता है। पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी जनवरी 2010 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक वनडे मैच में गेंद को दांतों से काटते दिखे थे। उनका यह कारनामा कैमरे में कैद हो गया था। जिसके बाद उन्हें 2 टी -20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बैन किया गया था। इसके अलावा एक बार वह भारत के ख़िलाफ़ होने वाले वर्ल्ड टी20 के पहले बोले थे कि भारत में जितना प्यार मिलता है, अपने घर में उतना नहीं मिल पाता है।

ये हैं 10 बवाली किक्रेटर,जिनका कंट्रोवर्सीज से गहरा नाता

विराट कोहली:
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली काफी गुस्सैल स्वभाव के हैं। जनवरी 2012 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन कोहली ने दर्शकों को अपनी बीच की उंगली दिखा दी थी। अप्रैल 2013 में आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली गौतम गंभीर से झगड़े थे । इसके बाद वह दिसंबर 2014 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ड्रेसिंग रूम में शिखर धवन से भिड़ गए थे। फरवरी 2015 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली प्रैक्टिस एक पत्रकार पर भड़के थे। जिससे इन सब मौकों पर कोहली विवादों में घिर चुके हैं।

ये हैं 10 बवाली किक्रेटर,जिनका कंट्रोवर्सीज से गहरा नाता

क्रिस गेल:

विवादों और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल का साथ तो बिल्कुल चोली दामन वाला है। क्रिस गेल अभी कुछ महीनों पहले ही एक बार फिर इंटरव्यू के दौरान महिला पत्रकार से अभद्र भाषा की वजह से कंट्रोवर्सीज में रहे। इसके पहले भी ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (बीबीएल) के दौरान टीवी चैनल टेन की महिला पत्रकार से इंटरव्यू के दौरान भद्दी भाषा के इस्तेमाल में उन्हें 10 हजार डॉलर का जुर्माना भरना पड़। वेस्टइंडीज के यह तूफानी बल्लेबाज अक्सर अपनी  दोहरे मतलब वाले शब्दों और अभद्र भाषा के प्रयोग से विवादों में घिर जाते हैं।

ये हैं 10 बवाली किक्रेटर,जिनका कंट्रोवर्सीज से गहरा नाता

एस. श्रीसंत:

एस. श्रीसंत भी अक्सर कंट्रोवर्सीज का शिकार होते रहते हैं। 25 अप्रैल 2008 को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में भी यह चर्चा में घिर गए थे। इस दौरान इनका और हरभजन सिंह का झगड़ा हुआ था। जिसमें हरभजन सिंह ने कथित रूप से श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया। जिस पर श्रीसंत खूब रोए थे। हालांकि कई वर्षों बाद श्रीसंत ने बोला था कि यह प्री प्लान था। इसके अलावा वह स्पॉट फिक्सिंग के मामले भी फंस चुके हैं।

ये हैं 10 बवाली किक्रेटर,जिनका कंट्रोवर्सीज से गहरा नाता

शोएब अख्तर:
पाकिस्तान के विवादास्पद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का करियर भी विवादों से भरपूर रहा है। अनुशासनहीनत को लेकर भी यह चर्चा में रह चुके हैं। यह भी गेंद एकदिवसीय क्रिकेट में गेंद से छेड़ छाड़ करने के आरोपी बने थे। वहीं उन पर जिम्बाब्वे के दौरे पर जिम्बाब्वे खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी इन पर लग चुका है। जिसकी वजह से इन पर प्रतिबंध भी लगा था। इसके अलावा 2006 में इनपर भारत में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2006 में ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था। इसके बाद फिर इन्हें दो साल के लिए बैन कर किया गया था।

ये हैं 10 बवाली किक्रेटर,जिनका कंट्रोवर्सीज से गहरा नाता

शेन वार्न:

क्रिकेट जगत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर शेन वार्न भी साल 2003 में कंट्रोवर्सीज का शिकार हो चुके हैं।  दक्षिण अफ्रीका में 2003 आईसीसी विश्व कप की पूर्व संध्या पर पर उनकी मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट आई थी। जिसमें उनमें एक प्रतिबंधित ड्रग का रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उन्हें खेलने से रोक दिया गया और उन्हें घर भेज दिया था। इसके अलावा भी वह सोशल मीडिया में कंट्रोवर्सीज का शिकार रहते हैं।

ये हैं 10 बवाली किक्रेटर,जिनका कंट्रोवर्सीज से गहरा नाता

हरभजन सिंह:

भारतीय टीम के सफल गेंदबाज हरभजन सिंह भी अपने करियर में कंट्रोवर्सीज का शिकार रहे हैं। 2008 में आईपीएल मैच के दौरान वह श्रीसंत को थप्पड़ मारने की वजह से कंट्रोवर्सीज का शिकार बने। इसके अलावा अपने अपने भद्दे कमेंट को लेकर भी विवादों में रहे। एक बार सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उन्हें एंड्रयू सायमंड्स को बन्दर कह दिया था। उनका यह कहना नस्ली गाली के रूप में लिया गया। इस दौरान इस पर अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी विवाद हुआ था।

ये हैं 10 बवाली किक्रेटर,जिनका कंट्रोवर्सीज से गहरा नाता

रिकी पोंटिंग:
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर रिकी पोंटिंग भी कंट्रोवर्सीज में रहने वाले क्रिकेटर हैं। साल 1998 में भारत दौरे पर आए रिकी कोलकाता में दूसरे टेस्ट के दौरान यहां के एक नाइट क्लब गए थे। इस दौरान वह नशे में थे। ऐसे में उनपर कुछ महिलाओं ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद उन्हें क्लब से बाहर निकाल दिया गया था। इस दौरान उनके इस कृत्य की बड़ी आलोचना हुई थी। इसके अलावा भी उन पर लड़ाई-झगड़े के कई आरोप लग चुके हैं।

ये हैं 10 बवाली किक्रेटर,जिनका कंट्रोवर्सीज से गहरा नाता

केविन पीटरसन:

इंग्लैंड के महान बल्लेबाजों में गिने जाने वाले केविन पीटरसन का भी विवादों से गहरा नाता रहा है। 2005 में केविन की गर्लफ्रैंड वेनीसा निमो ने उन पर ब्रेकअप करने के बाद उनपर आरोप लगाया था। निमो का कहना था कि केविन सेक्स के भूखे हैं और उससे पूरे दिन डिमांड करते हैं। जिससे उन पर लगे इन अरोपों पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी। इसके अलावा वह कई बार टीम मेंबर्स के साथ भी मतभेदों को लेकर कंट्रोवर्सीज में रहें।

ये हैं 10 बवाली किक्रेटर,जिनका कंट्रोवर्सीज से गहरा नाता

वसीम अकरम:
पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 1998 साउथ अफ्रीका दौरे पर वसीम और सकलेन पर स्ट्रीप क्लब में झगड़े का आरोप लगा था। हालांकि पहले तो पाकिस्तान का कहना था कि उनके खिलाड़ियों के साथ लूटपाट की कोशिश की गई। मामला सुर्खियों में आने के बाद यह भी खबर उड़ी की ये दोनों स्ट्रीप क्लब में वहां के स्थानीय नागरिकों से भिड़ गए थे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk