छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के तीसरे छात्र संघ चुनाव के लिए गठित चुनाव संचालन समिति की ओर से जारी विस्तृत कार्यक्रम पर कुलपति डॉ। शुक्ला मोहंती ने मुहर लगा दी है। इसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई है। यूनिवर्सिटी के सभी अंगीभूत 19 कॉलेज इसमें भाग लेंगे। कॉलेज व पीजी विभाग के छात्र संघ चुनाव 18 नवंबर को छह पदों के लिए होगा और इसकी प्रक्रिया 11 नवंबर से प्रारंभ हो जाएगी। विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 22 नवंबर को पांच पदों के लिए होगा और इसकी प्रक्रिया 20 नवंबर से प्रारंभ होगी।

चल रहा सदस्यता अभियान

कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव को लेकर विभिन्न कॉलेजों में सदस्यता अभियान का दौर शुरू हो गया है। अभाविप, छात्र आजसू, झारखंड छात्र मोर्चा, एनएसयूआइ, एआइडीएसओ अपने स्तर पर यह अभियान चला रहे हैं। शुक्रवार को ग्रेजुएट कॉलेज के बाहर झारखंड छात्र मोर्चा की की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया।

90 हजार छात्र लेंगें भाग

कोल्हान विश्वविद्यालय के तीसरे छात्र संघ चुनाव में 19 अंगीभूत कॉलेज के 90 हजार मतदाता छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में पिछले वर्ष चुने गये पदाधिकारी चुनाव नहीं लड़ सकते। चूंकि यह चुनाव भी लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट को आधार मानते हुए कराया जा रहा है।

इन पदों के लिए होगा चुनाव

कॉलेज छात्र संघ : अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहायक सचिव, उप सचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि

विश्वविद्यालय छात्र संघ : अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव।

किसके लिए कौन सा बैलेट पेपर

अध्यक्ष : सफेद

उपाध्यक्ष : हलका हरा

सचिव : गुलाबी

सहायक सचिव : नीला

उप सचिव : पीला

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि : नारंगी

यह है चुनाव का शिड्यूल

कॉेलेज व पीजी लेवल पर

11 नवंबर : मतदाता सूची का प्रकाशन :

13 नवंबर : मतदाता सूची पर आपत्ति

13 नवंबर : फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन

14 नवंबर : प्रत्याशियों का नामांकन

16 नवंबर : नामांकन प्रपत्रों की जांच व नाम वापसी

17 नवंबर : चुनाव प्रचार का समापन

18 नवंबर : आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान

18 नवंबर मतों की गिनती शाम चार बजे से

यूनिवर्सिटी लेवल पर

20 नवंबर : सुबह 11 बजे मतदाता सूची का प्रकाशन

सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन

दोपहर 2 से 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच

शाम पांच बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन

21 नवंबर : दोपहर 12 बजे तक होगी नाम वापसी

दोपहर दो बजे प्रत्याशियों के नामों का अंतिम प्रकाशन

शाम पांच बजे चुनाव जनसंपर्क अभियान का समापन

22 नवंबर : डाले जाएंगे वोट

दोपहर तीन बजे से मतों की गिनती