देखने का तरीका गंदा

इन दिनों फेसबुक पर कोलकाता की रहने वाली 26 साल की विजया दास का पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने समाज में लड़कियों के साथ अक्सर होने वाली घटना को बयां किया है। जिसका सामना करना लड़कियों के लिए काफी कठिन होता है, लेकिन करना पड़ता है। विजया दास ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने 25 दिसंबर को अपने पैरेंट्स के साथ रेस्टोरेंट में डिनर करने का प्लान किया। इस दौरान वह कोलाकाता के सुकांता नगर स्थित फेमस रेस्टोरेंट शेर-ए-पंजाब में गई थीं। उन्होंने वहां पर डिनर ऑर्डर किया। तभी उनकी नजर सामने बैठे उस शख्स पर पड़ी जो उन्हें लगातार देख रहा था। उसके देखने का तरीका बेहद गंदा था। हालांकि यह साफ था कि उसने काफी ज्यादा ड्रिंक कर रखी थी।

उसे इग्नोर करती रहीं

इस पर वह उसे काफी देर तक इग्नोर करती रहीं, लेकिन इसके बाद उनसे नहीं रहा गया। उन्होंने अपने पापा को अपनी जगह पर आकर बैठने को कहा जिससे कि वह उसकी गंदी निगाहों से बच सकें। इसके बाद उस शख्स ने भी अपनी जगह बदल दी। वह सिर्फ उन्हें ही नहीं वहां पर आने जाने वाली हर लड़की को काफी गंदे तरीके से देख रहा था। यह देखकर उनसे नहीं रहा गया और वह उस पर चिल्ला पड़ी। इस पर वह अपनी सफाई देने लगा कि वह उन्हें नहीं देख रहा है। वह यह भी नहीं जानता कि वह उस पर क्यों चिल्ला रही हैं। इस दौरान वह धीरे-धीरे मुस्कुराए जा रहा था। इस पर उनके पापा ने उन्हें समझाया और साथ में डिनर करने लगे। इसके बाद भी वह वही सब करता रहा और कहता जा रहा था कि जो कहना है मैनेजमेंट से कहो उससे नहीं।

अनिल कपूर से अच्छा डांस तो Mr Gay ने किया, वो भी 'मॉय नेम इज लखन' पर

लड़की ने रेस्‍टोरेंट में अपने साथ हुई घटना में मैनेजर के रिएक्‍ट पर किया सवाल,फेसबुक पोस्‍ट वायरल...

जानिए कैसी होती है एयर होस्टेस की जिंदगी

लेडी पुलिस को बुलाया

यह सब देखकर विजया दास ने बाहर मौजूद लेडी पुलिस को बुलाया। इस दौरान वे सभी क्रिसमस चाट इंज्वॉय कर रहीं थीं। जिससे उन्हें काफी असहज सा महसूस हुआ। हालांकि उन्हें शायद यह यकीन नहीं था कि इस समय कोई लड़की से छेड़छाड़ कर सकता है। हालांकि इसके बाद उन्होंने सब इग्नोर करते हुए जल्दी से अपना खाना खत्म किया, तभी अचानक से रेस्टोरेंट के मैनेजर उसके पास आए और बोले कि अब आप इसे छोड़ दीजिए। इस पर विजया दास का कहना था कि गलत वह कर रहा है। मैनेजर का कहना था कि वह उनको कैसे अभी जाने के लिए बोल दे। इसलिए आप लोग अब यहां से चले जाइए, क्योंकि आपका डिनर हो गया है।  

यह भी पढ़ें : गूगल पर सबसे ज्यादा तलाशी गईं अनीता डोंगरे, प्रियंका समेत ये चेहरे भी शामिलगंदे लोगों का समर्थन

वह शॉक्ड हो गईं। उन्हें लगा कि अगर एक बार भी मैनेजर उस शख्स से उसकी इस हरकत पर कुछ कहता तो क्या कुछ हो जाता है। क्या वह वहां पर बैठकर उसकी बिक्री बढ़ा रहा था। इसलिए मैनेजर ने उसे कुछ नहीं कहा। यह सब देखकर उसे अहसास हुआ कि आज समाज रेप और छेड़छाड़ के मामले इस वजह से भी हो रहे हैं। आज कल लोग बिजनेस बढ़ाने के लिए गंदे लोगों का समर्थन करने में भी पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में उन्होंने इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों से सवाल पूछा कि क्या उस शख्स का विरोध करके उन्होंने गलत किया। उन्हें उसकी हरकते बरदाश्त कर लेनी चाहिए थीं। जिससे विजया दास के इस पोस्ट को बड़ी संख्या में लोग लाइक कर कर रहे हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk