ALLAHABAD: जापान का सबसे लोकप्रिय गेम कूडो अब सिटी में भी शुरू होने जा रहा है। ट्यूजडे को सिटी के दारागंज एरिया के जिला कार्यलय में कूडो एसोसिएशन का गठन किया गया। इलाहाबाद कूडो एसोसिएशन के सचिव रवि तिवारी ने बताया कि मार्शल आर्ट से जुड़े प्लेयर इस गेम की ट्रेनिंग के लिए इलिजिबल होंगे। एसोसिएशन में चुने गए पदाधिकारियों में मधुसूदन तिवारी प्रेसीडेंट, अरूण कुमार त्रिपाठी उपाध्याय, प्रतिभा पाण्डेय कोषाध्यक्ष, संजीत कुमार यादव विधिक सलाहाकार, हर्ष गोस्वामी, शिवाकांत मौर्य, उमंग श्रीवस्तव, संधू यादव संयुक्त, अनुज श्रीवास्तव, आर्दश कुमार, प्रबल प्रताप सिंह को सदस्य के रूप में चुना गया है।