राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की

प्रभात कुमार बने जैप वन कमांडेंट, जया रॉय एसपी सीआईडी(साइबर क्राइम)

क्रांति कुमार गड़देशी बने कोडरमा एसपी और मो अर्शी बने एसपी रूरल जमशेदपुर

RANCHI: राज्य सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर -पोस्टिंग की है। इनमें गिरिडीह के एसपी कुलदीप द्विवेदी को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, रांची के एसएसपी रहे प्रभात कुमार को जैप वन में कमांडेंट के पद पर भेजा गया है। रांची की सिटी एसपी जया रॉय को भी बदल दिया गया है। नए आईपीएस व पाकुड़ के एसडीपीओ कौशल किशोर को रांची का नया सिटी एसपी बनाया गया है। वहीं, जया रॉय को सीआईडी के साइबर क्राइम सेल में पदस्थापित किया गया है। इधर, चतरा के एसपी एसके झा को धनबाद का एसपी बनाया गया है और धनबाद के एसपी राकेश बंसल को एसपी ऑपरेशन बनाया गया है। क्रांति कुमार गड़देशी को कोडरमा का एसपी बनाया गया है। वह पूर्व में भी कोडरमा में एसपी के पद पर रह चुके हैं।

कौन कहां गए

बीबी प्रधान: विशेष सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग

ए नटराजन: अपर पुलिस महानिदेशक सह सुरक्षा, झारखंड राज्य ऊर्जा विकास निगम

प्रवीण कुमार:आईजी एसटीएफ

अरुण कुमार सिंह:आईजी रांची

प्रभात कुमार:कमांडेंट जैप वन

कुलदीप द्विवेदी:एसएसपी रांची

क्रांति कुमार गड़देशी:एसपी कोडरमा

राकेश बंसल:एसपी अभियान (नक्सल) पुलिस मुख्यालय

शैलेंद्र कुमार सिन्हा:राज्यपाल के परिसहाय

किशोर कौशल:एसपी सिटी रांची

मो। अर्शी:एसपी ग्रामीण जमशेदपुर

अंजनी कुमार झा: एसपी चतरा

अखिलेश बी बेरियर:एसपी गिरिडीह

सुरेंद्र कुमार झा:एसएसपी धनबाद

पी मुरुगन:एसपी एटीएस

जया रॉय:एसपी सीआईडी (साइबर क्राइम)