prayagraj@inext.co.in
PRAYAGRAJ: बसंत पंचमी स्नान पर्व के मद्देनजर जिले की सीमा के अंदर कामर्सियल व भारी वाहनों के प्रवेश पर शुक्रवार सुबह पांच बजे से 12 फरवरी 11 बजे तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शहर के लोगों से सहयोग की अपील की है। कहा कि यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

बार्डर पर ही रोक दिए जाएंगे वाहन
इलाहाबाद जंक्शन पर नौ एवं दस फरवरी को सिविल लाइंस की ओर से प्रवेश नहीं होगा। यहां से यात्रियों की वापसी प्रवेश सिटी साइड खुल्दाबाद ओर से होगा। इसी तरह आठ फरवरी की शाम पांच बजे से नौ फरवरी की शाम चार बजे तक लखनऊ व प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन गंगेश्वर महादेव बक्शी बांध कछार में पार्क किए जाएंगे। इसी समय में नैनी क्षेत्र से आने वाले वाहन लेप्रोसी चौराहे से आगे नहीं आ पाएंगे। इन वाहनों को नवप्रयागम पार्किंग स्थल पर रोका जाएगा। आठ फरवरी को शाम पांच बजे से 11 फरवरी तक चार पहिया वाहनों को जवाहर लाल नेहरू रोड पर बालसन चौराहे से आगे नहीं आने दिया जाएगा। इस माग से जाने वाले वाहन विश्वविद्यालय फुटबॉल ग्राउंड, कर्नलगंज इंटर कॉलेज में पार्क किए जाएंगे। इसी तरह एमजी मार्ग से सीएमपी डाटपुल से आगे वाहन नहीं जा पाएंगे। इन वाहनों को सीएमपी डिग्री कॉलेज, जीआईसी इंटर कॉलेज, सीएवी कॉलेज में पार्क कराया जाएगा। जबकि आठ फरवरी को एक बजे से चार बजे तक सभी चार पहिया वाहन पांटून पुल वर्कशॉप अलोपी देवी मंदिर के पास पार्क किए जाएंगे। आठ फरवरी को पांच बजे से नौ फरवरी को चार बजे तक दो पहिया वाहन अलोपी देवी पार्किंग स्थल गल्ला मण्डी, पांटून पुल वर्कशॉप, 17 नंबर प्लाट, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, दधिकांदो पार्किंग स्थल तक जा सकेंगे।

आटो व रिक्शा पर भी प्रतिबंध
नौ फरवरी से 11 फरवरी तक पुराने शहर क्षेत्र एवं एमजी मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर आटोल ई रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दस फरवरी को सिविल लाइंस, चौक क्षेत्र, जानसेनगंज हिवेट रोड की बाजारें बंद रहेंगी। अधिकारियों ने कहा है कि आठ फरवरी को शाम पांच बजे से 11 फरवरी तक शहर क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रयोग न किया जाय। इसी तरह नौ फरवरी को दोपहर एक बजे से शहर क्षेत्र में दो पहिया वाहनों के प्रयोग पर प्रतिबंधित रहेंगे।