- व्यापारियों ने किया कुतुबखाना ओवर ब्रिज का विरोध

BAREILLY:

स्मार्ट सिटी के तहत शहर का विकास हो यह बात शहर के व्यापरियों को पच नहीं रही है। वेडनसडे को तो ऐसा लगा मानो कि कोई भी व्यापारी यह चाहता ही नही कि शहर का विकास हो। नगर निगम ने लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए कुतुबखाना पर नॉवेल्टी से कोहाड़ापीर तक ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव रखा जिस पर शहर के व्यापारियों ने विरोध खड़ा दिया और 7 सूत्रीय ज्ञापन लेकर नगर निगम पहुंच गए और ओवर ब्रिज को बनने से रोकने के लिए हर फंडा अपनाया। यहां तक कि धर्म की आड़ तक ले डाली।

अतीत काल से शहर की धरोहर

व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा है कि कुतुबखाना बाजार अतीत काल से बरेली शहर की धरोहर है। बाजार के चारों ओर सड़कों पर करोड़ो रुपयों का व्यापार होता है। जिससे सभी लोगों के घर चलते हैं। उनका परिवार चलता है। उनका कहना था कि यदि ब्रिज बनेगा तो पूरे कारोबार का नुकसान होगा।

लिया धर्म का सहारा

ओवरब्रिज को रुकवाने के लिए व्यापरियों ने धर्म का भी सहारा ले डाला। उन्होंने कहा कि बाजार के बीच में अनेक धार्मिक स्थल जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा हैं। यदि ब्रिज बना तो पवित्र स्थल भी बाधित होंगे और दूर दराज से आने जाने वाले लोगों की भी आस्था भी बाधित होगी।

दी चेतावनी

व्यापारियों ने ओवर ब्रिज न बने इसके लिए हर संभव प्रयास किया। चेतावनी तक डे डाली। उन्होंने कहा कि यदि बाजार के ऊपर ओवर ब्रिज बना तो वह घातक साबित होगा। इसलिए ब्रिज को बनाने का प्लान खारिज कर दिया जाए।

व्यापारी ओवरब्रिज को रोकने की बात करने आए थे। मैंने उन्हें समझा दिया है। सभी किसी के बहकावे में आ गए थे। उन्हें तो यह भी नहीं पता कि ब्रिज का स्ट्रक्चर क्या है।

डॉ। उमेश गौतम, मेयर