-नीम के पेड़ में गमछे से फांसी लगा कर मजदूर ने दी जान, बेसहारा हुए पांच बच्चे

PRAYAGRAJ: पेशे से उमाशंकर (40) मजदूरी करता था और परिवार की आर्थिक दशा भी ठीक नहीं थी। इन सबके बीच उसकी नशे की लत परिवार को अखर रही थी। गुरुवार रात पत्नी से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हुआ। इसके बाद वे गांव के बाहर नीम के पेड़ में गमछे से फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया। सुबह लटकते हुए उसके शव को देख ग्रामीण दंग रह गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार में मचा कोहराम

फूलपुर थाना क्षेत्र के कोनार गांव निवासी उमाशंकर पुत्र रामकुमार दो बहन व तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पूरा परिवार मेहनत मजदूरी करके पेट पालता था। बताते हैं कि उमाशंकर नशे का आदी हो चुका था। गुरुवार रात वह काम से घर लौटा तो नशे में ही था। घर पहुंचते ही किसी बात को लेकर वह पत्‍‌नी कुंती देवी से झगड़ा करने लगा। परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे शांत कराया। इसके बाद वह घर से निकला और गांव बाहर नहर के पास नीम के पेड़ में गमछे से फांसी लगा लिया। रात भर परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे। सुबह ग्रामीण पेड़ से लटकते उसके शव को देख रंग रह गए। खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी हुई तो पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से गमजदा पत्‍‌नी संग दो बेटे व तीन बेटियां रो-रो बेहाल हैं।