16 हजार से ज्यादा चाइल्ड लेबर!

एक मई को लेबर डे के रूप में मनाया जाता है। गवर्नमेंट द्वारा मजदूरों के वेलफेयर के लिए कई पॉलिसीज बनाई गई है, लेकिन जब लेबर से रिलेटेड डाटा ही न हो तो इन पॉलिसीज के इम्प्लीमेंटेशन की बात बेमानी होगी। डिस्ट्रिक्ट लेबर डिपार्टमेंट के पास ऐसा कोई डाटा ही नहीं है, जिससे यह पता चल सके कि डिस्ट्रिक्ट में चाइल्ड लेबर्स की संख्या कितनी है।

नहीं है चाइल्ड लेबर का डाटा
डिस्ट्रिक्ट लेबर डिपार्टमेंट के पास चाइल्ड लेबर का कोई आंकड़ा नहीं है और न ही इसके रजिस्ट्रेशन का कोई प्रावधान है। बाल मजदूरी के क्षेत्र में काम करने वाली सिटी बेस्ड ऑर्गेनाइजेशन बाल मजदूर मुक्ति सेवा संस्थान द्वारा लास्ट इयर 2013 में डिस्ट्रिक्ट में कराए गए सर्वे के मुताबिक यहां चाइल्ड लेबर की संख्या लगभग 16,726 है। संस्थान स्टेट के डिफरेंट प्लेसेज से 51 चाइल्ड लेबर को मुक्त भी कराया है।

नहीं मिलता RTI का जवाब
संस्थान के सदन ठाकुर ने बताया कि उन्होंने डिस्ट्रिक्ट लेबर डिपार्टमेंट से आरटीआई के जरिए चाईल्ड लेबर की संख्या, कितनों को छुड़ाया गया और उनके रिहैŽिलटेशन के लिए क्या काम हो रहा है, के विषय में जानकारी मांगी थी। लेकिन डिपार्टमेंट द्वारा अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है।

कोल्हान में एक लेबर स्कूल
ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट में चाइल्ड लेबर के रिहैŽिलटेशन का कोई अरेंजमेंट नहीं है। छापेमारी के बाद वर्क प्लेस से मुक्त कराए गए बच्चों के लिए कोई व्यवस्था यहां नहीं है। नियमानुसार हर डिस्ट्रिक्ट में एक लेबर स्कूल होना चाहिए जो कोल्हान में केवल चाईबासा में ही है।

Report by : goutam.ojha@inext.co.in