-पत्नी पर रिश्तेदार के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप

-पत्नी बोली, विवाद में बाद पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

-एसपी दक्षिणी, सीओ फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल किए

GORAKHPUR: खजनी थाना क्षेत्र के सहजुपार गांव में गोविंद (40) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पत्नी ने ही एक रिश्तेदार के साथ मिलकर हत्या कर की है। उधर, पत्नी ने मौत की वजह आत्महत्या बताई। उसके मुताबिक झगड़ा होने के बाद उसने आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पाते ही एसपी दक्षिणी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सीओ रचना मिश्रा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने बड़ी बहन की तहरीर के आधार पर पत्नी, मामा के लड़के, मामा समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोविंद पल्लेदारी का काम करता था। शनिवार सुबह प्रधान ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी थी। गांव वालों के मुताबिक, मामा वीरेंद्र के पुत्र भीम से गोविंद की पत्नी मीरा के नजदीकी संबंध हो गए थे। जिसे लेकर अक्सर ही पति-पत्नी में विवाद हुआ करता था। बड़ी बहन भोला देवी के मुताबिक इसी विवाद में पत्नी ने भीम के साथ मिलकर हत्या कर दी और इसमें मामा और उनका दूसरा लड़का पंकज भी शामिल है।

वर्जन

हर पहलू पर जांच की जा रही है। गले पर निशान मिले है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, एसपी दक्षिणी